बुजुर्ग महिला ने की राहुल गांधी के नाम अपनी पूरी संपत्ति, दिया इतना सोना

बुजुर्ग महिला ने की राहुल गांधी के नाम अपनी पूरी संपत्ति, दिया इतना सोना Pushpa Munjial a resident of Dehradun has put her entire property in the name of Rahul Gandhi vkj

बुजुर्ग महिला ने की राहुल गांधी के नाम अपनी पूरी संपत्ति, दिया इतना सोना

उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी सोच में पड़ सकते है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी पूरी संपत्ति कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला ने करीब 50 लाख रूपये की संपत्ति राहुल गांधी के नाम की है जिसमें 10 तोला सोना भी शामिल है। संपत्ति दान करने वाली महिला का नाम पुष्पा मुन्जियाल बताया जा रहा है जिनकी उम्र 78 वर्ष हैं। महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी से प्रभावित है। इसलिए वह अपनी पूरी संपत्ति उनके नाम कर रही है। महिला का कहना है कि देश को राहुल गांधी की जरूरत है।

गांधी परिवार को बताया महान

खबरों के अनुसार महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सौंपा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार महिला का कहना है कि राहुल गांधी के परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है। इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है। बताया जा रहा है कि देहरादून की रहने वाली पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को दे दिया है। उन्होंने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article