Puri Rathyatra News: पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में करीब 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद

Puri Rathyatra News: पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में करीब 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद

पुरी। Puri Rathyatra News: पुरी में रथ यात्रा महोत्सव 20 जून से शुरू होगा। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा उत्सव के दौरान इस बार करीब 25 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। मंदिर प्रशासन के रंजन कुमार दास अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि इस महापर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

तीन प्रकार कार्यक्रम होंगे संपन्न

उन्होंने कहा, ‘‘ हम 20 जून को 'श्री गुंडिचा दिवस' के अवसर पर पुरी में लगभग 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद कर रहे हैं, इस दौरान भक्तों द्वारा रथ खींचे जाएंगे।

’’ उन्होंने बताया कि रथ यात्रा उत्सव में बहुदा (रथ वापसी उत्सव), सुना भेसा (देवताओं की सुनहरी पोशाक) और नीलाद्री बिजे (मुख्य मंदिर में वापसी) भी शामिल हैं।

मंदिर प्रशासन ने किए विशेष प्रबंध

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक ने कहा,  ‘‘पुरी में मौजूदा गर्मी और उमस भरी परिस्थितियों को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।’’

दास ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है और गर्मी से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए पुरी अस्पताल में विशेष वार्ड बनाए गए हैं।

केंद्र और राज्य के पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात

उन्होंने आगे कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के पुलिस सिपाही की 180 से अधिक प्लाटून (एक प्लाटून में 30 कर्मी होते हैं) को कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और ऐसी अन्य चीजों की देखभाल के लिए तैनात किया गया हैं।

उन्होंने आगे कहा कि त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ), ओडीआरएएफ, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी और अन्य कर्मी रथ यात्रा उत्सव की तैयारियों में जुटे  हुए हैं।

मरीजों के लिए बनाए गए विशेष रास्ते

भीड़ से मरीजों को निकालने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। ताकि जल्द ही मरोजों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article