पंजाब नेशनल बैंक का नया नियम, 31 मार्च तक ले लें नया IFSC कोड, वरना बंद हो जाएगा ट्रांजेक्शन

पंजाब नेशनल बैंक का नया नियम, 31 मार्च तक ले लें नया IFSC कोड, वरना बंद हो जाएगा ट्रांजेक्शन

पंजाब नेशनल बैंक का नया नियम, 31 मार्च तक ले लें नया IFSC कोड, वरना बंद हो जाएगा ट्रांजेक्शन

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं, जिसके मुताबिक अगर आपको बिना रुकावटें लेन-देन चाहते हैं तो आपको नया आईएफएससी और एमआईसीआर कोड को लेना होगा। क्योंकि पुराना आईएफएससी ( IFSC ) और एमआईसीआर कोड (MICR) 31 मार्च 2021 के बाद बंद हो जाएगा और 1 अप्रैल से इन्हें बदल दिया जाएगा।

https://twitter.com/pnbindia/status/1352941649777704962

सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

इस बात की जानकारी पंजाब नेशनल बैंक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बैंक ने कहा है कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और IFSC/MICR Code सिर्फ 31 मार्च तक ही काम करेंगे। इसके बाद आपको बैंक से नया कोड और चेकबुक लेना होगा। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802222/18001032222 पर फोन भी कर सकते हैं।

publive-image

1 फरवरी से ATM से पैसे निकालने के नियमों में होगा बदलाव

1 फरवरी से पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। पीएनबी ने धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है। नॉन ईएमवी एटीएम या गैर ईएमवी एटीएम वो होते हैं जिनमें एटीएम या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लेनदेन के दौरान नहीं किया जाता इसे बस आपको शुरुआत में एक कार्ड को एक बार स्वैप करना होता है। इन मशीनों में कार्ड की मैगनेटिक पट्टी के जरिए पढ़ा जाता है। जबकि ईएमवी मशीन में कार्ड कुछ सेंकेंड के लिए लॉक भी हो जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article