Punjab Nagar Nikay Election 2023: पंजाब में नवंबर में होंगे पांच नगर निकायों के चुनाव, जाने खबर

पंजाब में पांच नगर निकायों के चुनाव नवंबर के पहले पखवाड़े में होंगे। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

Punjab Nagar Nikay Election 2023: पंजाब में नवंबर में होंगे पांच नगर निकायों के चुनाव, जाने खबर
चंडीगढ़। Punjab Nagar Nikay Election 2023 पंजाब में पांच नगर निकायों के चुनाव नवंबर के पहले पखवाड़े में होंगे। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।ये पांच नगर निगम अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा हैं।

जारी की अधिसूचना

अधिसूचना में कहा गया, ''पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 की धारा 7-ए के तहत प्रदत्त शक्तियों के आधार पर पंजाब के राज्यपाल यह निर्देश देते हैं कि इस अधिसूचना में उल्लिखित नगर निगमों के सदस्यों को चुनने के लिए आम चुनाव का आयोजन नवंबर, 2023 के पहले पखवाड़े में होगा।

15 नवंबर के बीच होने है चुनाव

''पंजाब में 39 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव भी एक से 15 नवंबर के बीच होने हैं। इसके लिए अधिसूचना अगस्त में जारी की गई थी।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article