Punjab CM Bhagwant Mann: 55 CRPF कमांडो देना चाहती है केंद्र, CM मान ने जेड प्लस सुरक्षा से किया इनकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र का फैसला ठुकरा दिया है। जहां पर सीएम मान को पंजाब में केंद्र सरकार जेड प्लस सुरक्षा के साथ और सुरक्षा मुहैया करवा रही थी लेकिन उन्होंने चिट्ठी लिखकर अपना पक्ष भेज दिया है।

Punjab CM Bhagwant Mann: 55 CRPF कमांडो देना चाहती है केंद्र, CM मान ने जेड प्लस सुरक्षा से किया इनकार

पंजाब।Punjab CM Bhagwant Mann इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है जहां पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र का फैसला ठुकरा दिया है। जहां पर सीएम मान को पंजाब में केंद्र सरकार जेड प्लस सुरक्षा के साथ और सुरक्षा मुहैया करवा रही थी लेकिन उन्होंने चिट्ठी लिखकर अपना पक्ष भेज दिया है।

मुख्यमंत्री मान ने क्या कही बात

यहां पर मुख्यमंत्री सीएम मान ने कहा कि, पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उनके लिए पंजाब पुलिस और CM सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है। सुरक्षा टीम ने तर्क दिया है कि पंजाब और दिल्ली में 2-2 सुरक्षा चक्र (पंजाब पुलिस व CRPF) होने की वजह से प्रॉब्लम हो सकती है। उन्होंने लिखा कि 2 कमांड की वजह से सुरक्षा में नुकसान हो सकता है।

जाने क्यों सुरक्षा देने का किया फैसला

यहां पर बताते चले कि, पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ शुरू की गए एक्शन के बाद यह हालात पैदा हुए। इस दौरान किसी अप्रत्याशित घटनाएं घटित ना हो इसके लिए केंद्र सरकार सुरक्षा देने की बात कह रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला VVIP सुरक्षा से संबंधित खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया था। VVIPs Z प्लस सुरक्षा की बात करें तो इसमें 55 कमांडो होते हैं। जिनमें 10 NSG कमांडो को भी जोड़ा जाता है।

CM मान की सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीते समय में ही पंजाब पुलिस के कमांडोज को सीएम और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए तैयार किया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article