Punjab Cabinet Expansion: इन दो विधायकों ने नए मंत्रियों के तौर पर ली शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरमीत सिंह खुडियां तथा बलकार सिंह ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

Punjab Cabinet Expansion: इन दो विधायकों ने नए मंत्रियों के तौर पर ली शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

चंडीगढ़। Punjab Cabinet Expansion  पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरमीत सिंह खुडियां तथा बलकार सिंह ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस दौरान वहां मौजूद रहे।

जानिए किन विधायकों को मिली कैबिनेट में जगह

गुरमीत सिंह खुडियां (60) मुक्तसर की लांबी सीट से विधायक हैं। 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में 11,396 मतों के अंतर से मात दी थी। पहली बार विधायक बने खुडियां 2021 में कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए थे। बलकार सिंह (60) जालंधर में करतारपुर आरक्षित सीट से विधायक हैं। सिंह एक पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। वह पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद 2021 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। सिंह भी पहली बार विधायक बने हैं। पंजाब में 14 महीने पुरानी मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार है।

पढ़ें ये खबर भी-Al Pacino Father: 83 की उम्र में पिता बनेगें वेटरन हॉलीवुड एक्टर, 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड देगी बच्चे को जन्म

जुलाई 2022 में किया था पहला कैबिनेट विस्तार

भगवंत मान सरकार ने जुलाई 2022 में अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया था, जिसमें पार्टी के पांच विधायकों को मंत्री बनाया गया था। इस साल जनवरी में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं पटियाला ग्रामीण से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को मंत्री बनाया गया। उन्हें फौजा सिंह सारारी के इस्तीफे के बाद मंत्री बनाया गया था। इंदरबीर सिंह निज्जर ने मंगलवार को ‘‘ व्यक्तिगत कारणों’’ से मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Image

सीएम मान ने भेजा इस्तीफा

मुख्यमंत्री मान ने मंगलवार को ही उनका इस्तीफा राज्यपाल के पास भेज दिया था। मान नीत मंत्रिमंडल में अभी मुख्यमंत्री सहित 16 सदस्य हैं। पंजाब मंत्रिमंडल में कुल 18 सदस्य हो सकते हैं। बलकार सिंह और खुडियां ने शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मंत्री के तौर पर सेवाएं देने का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

पढ़ें ये खबर भी-Hisar-Delhi National Highway: कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, हादसे में 5 लोगों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article