शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Sukhbir Singh Badal: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला हो गया। एक शख्स ने स्वर्ण मंदिर के गेट पर उनपर फायरिंग कर दी।

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Sukhbir Singh Badal: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग की गई। गोली दीवार पर जा लगी, जिसमें वे बच गए। घटना वीडियो सामने आया है। हमलावर पिस्टल लेकर भागता हुआ सुखबीर की तरफ गया और फायरिंग कर दी। तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को दबोच लिया।

आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

गोल्डन टेंपल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह खालसा दल का सदस्य है।

सुखबीर सिंह बादल अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए बुधवार सुबह पहुंचे थे। वह घंटाघर के बाहर बैठे थे, तभी उन पर हमला हो गया। एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। सुखबीर जी को कवर किया गया है। हमलावर कल भी यहां आए थे। आज भी उसने पहले गुरु को प्रणाम किया। फिर गोली चला दी।

सुखबीर बादल को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की सजा

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उनके साथी मंत्रियों ने मंगलवार सुबह स्वर्ण मंदिर में सेवा की। हाथ में बर्छी पकड़े और गले में तख्ती डाले सुखबीर ने सेवादार की ड्यूटी की। प्रकाश सिंह बादल कैबिनेट में मंत्री रहे और शिरोमणि अकाली दल लीडर सुखदेव ढींढसा ने सजा निभाई। अन्य मंत्रियों ने श्री दरबार साहिब के शौचालयों की सफाई की।

यह भी पढ़ें:बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में MP में प्रदर्शन: राजधानी समेत कई जगह आक्रोश रैली, आधे दिन बंद रहेंगे बाजार

अकाल तख्त ने सजा दी है

बता दें श्री अकाल तख्त साहिब ने 2007-2017 तक शिरोमणि अकाली दल की सरकार के गुनाहों के लिए सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाई थी। 17 लोगों को सजा सुनाई गई। ये सभी दस दिनों तक पांच गुरुद्वारों में दो-दो घंटे सेवा करेंगे।

भगवंत मान से चीमा ने मांगा इस्तीफा

अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर सुखबीर सिंह बादल सेवा कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनपर फायरिंग कर दी। मैं सच्चे पादशाह का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने अपने सेवक को बचा लिया। इस घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी पार्टी ने कई कुर्बानियां दी हैं। दरबार साहिब के बाहर एक सेवक पर हमला होना गलत है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article