चंडीगढ़। Punjab Budget 2022 पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 24 जून से शुरू होगा और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार 27 जून को अपना पहला बजट पेश करेगी। इस संबध में यहां मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘सभी पंजाबवासियों को बधाई। पंजाब के इतिहास में पहली बार आम लोगों की राय से बना बजट पेश होगा। आज पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक के दौरान फैसला किया गया कि बजट सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा और 27 जून को आम लोगों का बजट किया जाएगा।’’
सभी पंजाबियों को बधाई!
इतिहास में पहली बार…पंजाब में आम लोगों की राय से बना आम लोगों का बजट पेश होगा…आज पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया कि बजट सेशन 24 जून से 30 जून तक चलेगा और 27 जून को आम लोगों का बजट पेश किया जाएगा pic.twitter.com/XpV5bE21sM
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 7, 2022
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे थे और इसे ‘‘जनता बजट’’ करार दिया था। ‘आप’ मार्च में राज्य विधानसभा की 117 सीट में से 92 पर जीत हासिल करके पंजाब में सत्ता पर काबिज हुई थी। विधानसभा ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले तीन महीनों यानी अप्रैल से जून तक का लेखानुदान पारित किया था।