/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/bjp-5.jpg)
चंडीगढ़। बीजेपी ने पंजाब चुनाव में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने अपनी लिस्ट में जाति समिकरणों का पूरा ख्याल रखा है। पंजाब में 117 सीटों वाली विधानसभा में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं। जिसके नतीजें 10 मार्च को आएंगे। राज्य में इस बार भाजपा का कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक कांग्रेस पार्टी व रा सुखदेव सिंह ढींडसा के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) से गठबंधन है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है उनमें किसान परिवार के 12 उम्मीदवार को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं। इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS को शामिल किया गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us