Punjab Assembly Election 2022: भाजपा ने जारी की चुनाव प्रभारियों की सूची, पंजाब का भार संभालेंगे गजेंद्र शेखावत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत Punjab Assembly Election 2022 को अगले साल की शुरुआत में होने.....

Punjab Assembly Election 2022: भाजपा ने जारी की चुनाव प्रभारियों की सूची, पंजाब का भार संभालेंगे गजेंद्र शेखावत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत Punjab Assembly Election 2022 को अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी के साथ सांसद विनोद चावड़ा को विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है।

अगले साल पंजाब के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होंगे। भाजपा सबसे ज्यादा, पंजाब में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध का सामना कर रही है। पार्टी पंजाब में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने के लिए सभी मुमकिन प्रयास कर रही है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस, Punjab Assembly Election 2022 आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन तथा भाजपा के बीच मुकाबला होना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article