Pune Viral Video: नशे में धुत महिला सड़क के बीचों-बीच बैठी, वीडियो हुआ वायरल..

पुणे शहर में एक व्यस्त सड़क पर एक महिला सड़क के बीचों-बीच बैठ गई Pune Viral Video, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। महिला........

Pune Viral Video: नशे में धुत महिला सड़क के बीचों-बीच बैठी, वीडियो हुआ वायरल..

पुणे। पुणे शहर में एक व्यस्त सड़क पर एक महिला सड़क के बीचों-बीच बैठ गई Pune Viral Video, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। महिला प्रत्यक्ष तौर पर नशे की हालत में लग रही थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, यह घटना मंगलवार देर रात स्वारगेट में हुई और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद महिला वहां से उठकर चली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो गया है।

नशे की हालत में दिख रही महिला हीराबाग चौक के निकट एक सड़क पर बैठी और लेटी हुई दिखी है, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। स्वारगेट पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बालासाहेब कोपनर ने बताया कि, यह घटना मंगलवार रात 11 बजे Pune Viral Video हीराबाग के निकट हुई। उन्हें कुछ लोगों से यह जानकारी मिली थी कि एक महिला सड़क के बीचों-बीच बैठ गई है। महिला पुलिसकर्मी को वहां आता देख वह उठकर चली गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article