Pukhraj Ratna: पुखराज रत्न बनाता है इन 4 राशि के जातकों को धनवान, बस पहनने से पहले रखें इन बातों का ध्‍यान

Pukhraj Ratna:ज्योतिष में मुख्‍य 9 रत्नों का वर्णन मिलता है। इन रत्नों का संबंध नवग्रह से होता है इन्‍हें पहनने से ग्रहों का प्रभाव कम होता है

Pukhraj Ratna: पुखराज रत्न बनाता है इन 4 राशि के जातकों को धनवान, बस पहनने से पहले रखें इन बातों का ध्‍यान

Pukhraj Ratna: वैदिक ज्योतिष में मुख्‍य 9 रत्नों का वर्णन देखने को मिलता है। इन 9 रत्नों का संबंध नवग्रह से होता है साथ ही इन रत्नों को पहनने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है।

इस रत्‍नों के प्रभाव से  कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रह के प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है। आज हम आपको पुखराज रत्न के बारे मे बताने जा रहे हैं जिसका सीधा संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है।

गुरु ग्रह समृद्धि और वृद्धि के कारक माने जाते हैं। इसलिए पुखराध धारण करने से धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है।

किसे नहीं पहनना चाहिए पुखराज

ज्योतिष के अनुसार, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए।

साथ ही जिस जातक की कुंडली में गुरु ग्रह नीच स्थिति में उसे भी पुखराज धारण करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति पर पुखराज का अशुभ प्रभाव हो सकता है।

कैसा होता है पुखराज

पुखराज (Pukhraj Ratna) को अंग्रेजी में यलोसफायर कहते हैं। वहीं बाजार में सबसे अच्छा पुखराज सीलोनी होता है, लेकिन अच्‍छा और असली होने की वजह से पुखराज मंहगा आता है।

वहीं पुखराज को संस्कृत में पुष्पराज, गुरु रत्न, गुजराती में पीलूराज, कन्नड़ में पुष्पराग, हिन्दी में पुखराज कहते हैं।

पुखराज पहनने से मिल सकते हैं ये लाभ

पुखराज रत्‍न को पहनने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं यानी धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही जो लोग ज्योतिष, आध्यात्म या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, वो लोग पुखराज धारण कर सकते हैं। पुखराज धारण करने से व्‍यक्ति का ज्ञान बढ़ता है और उसके लिए करियर में सफलता के नए रास्‍ते खुलने लगते हैं।

publive-image

धनु राशि 

धनु राशि के जातक पुखराज रत्न को पहन लेते हैं तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।

पुखराज धारण करने से धनु राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलने लगती है और पारिवारिक माहौल में भी सुधार होता है।

मानसिक समस्याओं से मुक्ति और शारीरिक बल के लिए भी धनु राशि के लोग पुखराज रत्न पहन सकते हैं।

मेष राशि 

मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि के जातकों के जीवन की कई समस्याएं पुखराज रत्न धारण करके दूर हो सकती हैं।

पुखराज इस राशि वालों को मानसिक शांति प्रदान करता है और उनके विवेक को बढ़ाता है।

इसके साथ ही जिन लोगों को कारोबार या करियर के क्षेत्र में परेशानियां आ रही हैं, उन्हें पुखराज पहनने से सही रास्ता मिल सकता है और धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।

सिंह राशि 

सूर्य की राशि सिंह के स्वामी सूर्य और गुरु के बीच मित्रता का संबंध है। इसलिए गुरु का रत्न पुखराज सिंह राशि के जातकों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

इस राशि के लोग पुखराज रत्न धारण करके अपने क्रोध को नियंत्रण में ला सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए भी पुखराज धारण करना बहुत शुभ माना गया है। मीन राशि के लोग अगर पुखराज धारण कर लेते हैं तो उनकी एकाग्रता में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

इसके साथ ही धन से जुड़ी सारी परेशानियों में भी आराम मिलता है। पुखराज रत्न धारण करते ही इनको जीवन में अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Tourism: क्‍या आपने भी देखे हैं छत्‍तीसगढ़ के रहस्‍यमय मंदिर!, नहीं देखे तो आज ही बनाएं प्‍लान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article