पुडुचेरी में चुनाव से पहले उलटफेर, LG पद से हटाई गईं किरण बेदी, 4 विधायकों के इस्तीफे से अल्पमत में नारायणसामी की सरकार

पुडुचेरी में चुनाव से पहले उलटफेर, LG पद से हटाई गईं किरण बेदी, 4 विधायकों के इस्तीफे से अल्पमत में नारायणसामी की सरकार

Image Source: Twitter@Kiran Bedi

Puducherry Political Crisis: पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उथल-पुथल तेज हो गई है। यहां किरण बेदी (Kiran Bedi) को उप राज्यपाल पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह तेलंगाना की राज्यपाल डॉक्टर तमिलिसाई सुंदरराजन (Tamilisai Soundararajan) को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्देश दिया है कि, डॉ. किरण बेदी अब पुडुचेरी की उप राज्यपाल (Lieutenant Governor of Puducherry) नहीं रहेंगी।

उप राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने ट्वीट कर पुडुचेरी की जनता और सभी अधिकारियों को धन्यवाद कहा। किरण बेदी 29 मई 2016 को पुडुचेरी की उप राज्यपाल नियुक्त की गई थीं।

वहीं दूसरी तरफ एक विधायक के अयोग्य घोषित होने, 2 मंत्रियों समेत चार विधायकों के इस्तीफे से वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। पुडुचेरी विधानसभा में कांग्रेस के विधायक 15 से घटकर 10 हो गए हैं। विधानसभा में सरकार और विपक्षी दलों के विधायकों की संख्या 14-14 हो गई है। विधानसभा में कुल 33 सीटें हैं, जिनमें से 30 पर चुनाव होता है, जबकि 3 सीटों पर विधायकों का मनोनयन होता है।

बता दें कि, इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों में से दो बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अब विपक्षी दलों ने फ्लोर टेस्ट की मांग कर वी नारायणसामी से इस्तीफा देने को कहा है। गौरतलब है कि, राज्य में इसी साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुडुचेरी दौरे से पहले यह उलटफेर हुआ है।

पुडुचेरी में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं। वी नारायणसामी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। चुनाव में AINRC को 8, AIADMK को 4, DMK को 2 सीटें मिली थीं। एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता था। बीजेपी के 3 नॉमिनेटेड विधायक हैं। नारायणसामी सरकार 8 जून को कार्यकाल पूरा करने वाली है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password