Advertisment

Puducherry Election 2021 Results live: एन रंगासामी समेत 5 बड़े चेहरे, जानें कौन आगे और कौन पीछे

Puducherry Election 2021 Results live: एन रंगासामी समेत 5 बड़े चेहरे, जानें कौन आगे और कौन पीछे, Puducherry Election 2021 Results live is that 5 big faces including N Rangasamy know who is ahead and who is behind

author-image
Shreya Bhatia
Puducherry Election 2021 Results live: एन रंगासामी समेत 5 बड़े चेहरे, जानें कौन आगे और कौन पीछे

पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था अब यहां नतीजों की बारी है। इस बार केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी नीत ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि एक्जिट पोल में रंगास्वामी नीत मोर्चे की जीत की संभावना जताई गई है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, दोपहर तक रूझान आ जाएंगे कि पुडुचेरी में सत्ता किस करवट बैठेगी।

Advertisment

पुडुचेरी चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट्स:

वी कार्तिकेयन और एवी सुब्रमण्यम पीछे

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के रुझान आने लगे हैं. पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों के रुझान आए हैं। इनमें रंगासामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन आठ सीटों पर आगे चल रहा है. यूपीए चार सीटों पर आगे चल रहा है। नेलिथुपु से वी कार्तिकेयन और कराइकल सीट से एवी सुब्रमण्यम पीछे चल रहे हैं।

10 लाख से अधिक मतदाता

पुडुचेरी में 10 लाख से अधिक मतदाता हैं। यूपीए गठबंधन में कांग्रेस, डीएमके, सीपीआई, वीसीके और निर्दलीय उम्मीदवार है, जबकि एनडीए में ऑल इंडिया एन.आर कांग्रेस, भाजपा, एआईएडीएमके है. यहां कुल 81.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। एग्जिट पोल में एनडीए की जीत के संकेत हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें