Advertisment

Corona In Bhopal: जनसंपर्क अधिकारी का कोरोना से निधन, सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक...

author-image
Bansal News
Corona In Bhopal: जनसंपर्क अधिकारी का कोरोना से निधन, सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक...

भोपाल। प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर लगातार बना हुआ है। आम से लेकर खास तक रोजाना लोग कोरोना से जंग में हार रहे हैं। जनसंपर्क विभाग के उप संचालक मनोज पाठक का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। चार दिन पहले वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें राजधानी के जेके अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Advertisment

शुक्रवार को उनकी हालत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार को वह कोरोना से जंग हार गए। मनोज पाठक के निधन पर सीएम शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। मनोज पाठक तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के PRO रह चुके हैं।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1385632783469404161?s=20

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1385630738356195328?s=20

कमलनाथ और शिवराज सिंह ने जताया शोक...
सीएम शिवराज सिंह ने मनोज पाठक के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा, "मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक श्री मनोज पाठक के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता प्रदान करें।

ॐ शांति".... वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी ट्वीट करते हुए कहा, "मेरे बेहद प्रिय, कर्तव्य निष्ठ, जनसम्पर्क अधिकारी व मेरे प्रेस अधिकारी रहे श्री मनोज पाठक के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें