Advertisment

दुनियाभर में PUBG Lite होगा हमेशा के लिए Shut down, जानिए क्या रही इसके पीछे की वजह

दुनियाभर में PUBG Lite होगा हमेशा के लिए Shut down, जानिए क्या रही इसके पीछे की वजह, PUBG Lite will be forever shut down worldwide know what was the reason behind it

author-image
Shreya Bhatia
दुनियाभर में PUBG Lite होगा हमेशा के लिए Shut down, जानिए क्या रही इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली। PUBG खेलने वालों के लिए एक बेहद बुरी खबर आ गई है। PUBG का एक खास गेम पूरी दुनिया के लिए हमेशा के लिए बंद हो रहा है। गेम लवर्स के लिए ये एक बड़ा झटका है। बता दें कि यह बैटल रॉयल गेम PUBG का लो-एंड वर्जन है। PUBG Mobile Lite को साल 2019 में एंट्री लेवल डिवाइस के लिए लॉन्च किया गया था। हालांकि भारत में PUBG गेम को काफी पहले ही बंद कर दिया था।

Advertisment

PUBG Lite हो रहा है बंद

IANS की खबर के मुताबिक PUBG Lite के नाम से पुकारे जाने वाले बैटल रॉयल गेम (Battle Royale Games) का लो-एंड वर्जन 29 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर बंद हो रहा है। पबजी लाइट को 2019 में एंट्री-लेवल मोबाइल डिवाइसों के लिए पेश किया गया था। भारत सरकार ने बीते साल 2 सितंबर को पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट दोनों को ही बैन कर दिया था।

PUBG Mobile भारत में होगा Relaunch
हाल ही में आए कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले दो-तीन महीनों में PUBG Mobile भारत में Relaunch हो सकता है।  91mobiles के अनुसार भारत सरकार ने PUBG Mobile को भारत में Relaunch करने की अनुमति दे दी है। जानकारी के मुताबिक PUBG Mobile ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन कंपनी आने वाले कुछ दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें