Chhattisgarh News: नेशनल हाईवे 30 पर स्व सहायता समूह की महिलाओं का धरना प्रर्दशन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश में आगामी कुछ ही महीनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। एक तरफ नेता जनता के लिए बड़-बड़े वादे करते नजर आ रहे हैं तो

Chhattisgarh News: नेशनल हाईवे 30 पर स्व सहायता समूह की महिलाओं का धरना प्रर्दशन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर। प्रदेश में आगामी कुछ ही महीनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। एक तरफ नेता जनता के लिए बड़-बड़े वादे करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वादाखिलाफी के खिलाफ राज्य की महिलाएं का सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं। आज बस्तर संभाग के रेडी टू इट स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रैली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदेश सरकार पर लागाए आरोप

महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिला समूहों को काम से निकाल दिया है। 2 साल हो गए प्रदेश व बस्तर की महिलाएं बेरोजगार होकर घर में बैठी हैं। उनका पूरा परिवार दर-दर की ठाकरें खाने को मजबूर हैं। लेकिन सरकर ने अब तक महिला समूहों की ओर ध्यान नहीं दे रही है।

कृषि मंडी से कुम्हडाकोट तक निकाली रैली

इसलिए आज बस्तर में संभाग भर की महिलाएं एकटुज होकर नेशनल हाईवे 30 पर बैठकर धरना प्रर्दशन किया। महिलाएं ने कृषि उपज मंडी से कुम्हडाकोट तक रैली भी निकाली। इस दौरान नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई है फिर पुलिस ने एक घटें बाद इन सभी महिलाओं को सड़क से हटाया।

महिलाएं बघेल सरकार से नाराज

प्रर्दशन में शामिल महिलाओं ने कहा कि बस्तर संभाग की महिलाएं बघेल सरकार से नाराज हैं। अगर हमारी मांगों को जल्दी ही पूरा नहीं किया गया तो हम सभी फिर आंदोलन करेंगी। इस दौरान महिलाओं ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

26 हजार महिलाओं हुई बेराजगार

वंही एनएच पर बैठें महिलाओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए बड़ी-बड़ी बातें की थी।  जबकि जमीन पर में काम कर रही महिलाओं को बेरोजगार कर दिया।

प्रदेश की 26 हजार महिलाओं को काम से निकाल कर सरकार वाह वाही लूट रही है। नेताओं को बुलाकार नारी शक्ति को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जबकि प्रदेश की महिलाएं बेरोजगार होकर घर मे बैठी हैं।

डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप

जांजगीर-चांपा में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्श लगाने से एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं हंगामा बढ़ता देख आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:

MP Bhopal News: भोपाल के आसमान में आज गरजेंगे लड़ाकू विमान, एयर शो देखनें लोगों की भीड़

Chief Election Commissioner Salary: भारतीय चुनाव आयोग के मुखिया हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, मिलती है इतनी सैलरी

Liver Disease Indications: आपके चेहरे के ऐसे 6 लक्षण जो देते हैं गंभीर लिवर रोग के संकेत

Health Tips: क्‍या काम करने से आप को भी होता है स्‍ट्रेस? तो अपनाएं ये कमाल की ट्रिक, 20 मिनट में मिलेगा छुटकारा

Health Tips: अंडे के साथ नहीं खानी चाहिए ये चीजें, शरीर को होते हैं ये नुकसान

छत्तीसगढ़ न्यूज, बस्तर न्यूज, जगदलपुर न्यूज, स्व सहायता समूह छत्तीसगढ़, धरना प्रर्दशन बस्तर, Chhattisgarh News, Bastar News, Jagdalpur News, Self Help Group Chhattisgarh, Protest Bastar

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article