CG Yadav Samaj Protest: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर समाज, सरकार पर लगाए ये आरोप

CG Yadav Samaj Protest: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर समाज, सरकार पर लगाए ये आरोप

CG Yadav Samaj Protest

CG Yadav Samaj Protest

CG Yadav Samaj Protest: छत्‍तीसगढ़ भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव की बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तारी की गई है। कोर्ट ने पुलिस को तीन दिन के बाद अब सात दिन की रिमांड पर 20 अगस्‍त को सौंपा है।

विधायक की गिरफ्तारी (CG Yadav Samaj Protest) के विरोध में यादव समाज ने प्रदर्शन किया है। साथ ही निशर्त रिहा करने की मांग भी की गई है। इसको लेकर यादव समाज ने ज्ञापन भी सौंपा है।

इधर आज बड़ी संख्‍या में महिला रायपुर जेल विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधने के लिए पहुंची हैं। जहां महिलाओं का कहना था कि वह विधायक को राखी बांधने के बाद ही घर वापस लौटेंगी। जेल के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से यादव समाज आक्रोशित हैं। यादव समाज (CG Yadav Samaj Protest) ने विधायक की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। पूरा समाज बिलासपुर के नेहरू चौक पर एकत्रित हुए। जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी


इधर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों (CG Yadav Samaj Protest) और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। वहीं जल्द रिहाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी है।

सीएम का पुतला जलाने का प्रयास

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश भर में यादव समाज (CG Yadav Samaj Protest) का विरोध देखने को मिल रहा है।

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बिलासपुर में आज यादव समाज के लोगों ने नेहरू चौक पर सीएम का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से प्रदर्शन कर रहे लोगों की झड़प भी हुई। यादव समाज के लोगों ने देवेंद्र यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

ये खबर भी पढ़ें: CG Naxalite Murder: माओवादियों ने की साथी महिला नक्‍सली की हत्‍या, सामने आई ये बड़ी वजह इस बात का था शक

राखी बांधने जेल पहुंची महिलाएं

इधर रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद एमएलए देवेंद्र यादव को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। ये सभी महिलाएं भिलाई से रायपुर पहुंची थीं। जहां सुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं को राखी बांधने नहीं दिया जा रहा था। मौके पर बड़ी संख्‍या में महिला पुलिस तैनात थीं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article