कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे उज्जैन के सेवाधाम आश्रम पहुंचे, चुनाव पर दिए बड़े बयान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा उज्जैन के सेवाधाम आश्रम पहुंचे। उद्योगपति राबर्ट वाड्रा...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे उज्जैन के सेवाधाम आश्रम पहुंचे, चुनाव पर दिए बड़े बयान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा उज्जैन के सेवाधाम आश्रम पहुंचे। उद्योगपति राबर्ट वाड्रा, समाजसेवी लोकेन्द्र सिंह राणा के आग्रह पर सेवाधाम आश्रम आए थे। उन्होंने आश्रम का दौरा कर वहां 750 से ज्यादा आश्रमवासियों से मुलाकात की।

आश्रम में बच्चों को खिलाया खान

राबर्ट वाड्रा ने महाकाल के दर्शन किए, क्योंकि वे उज्जैन एक धार्मिक दौरे पर आये थे। उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी थी जिस पर महाकाल लिखा हुआ था और उन्होंने नियम अनुसार मंदिर में प्रवेश किया।

वहाँ उन्होंने आश्रम में बच्चों को खाना खिलाया। वहीं इस मौके पर कहा कि सेवाधाम मानवता की सेवा का सबसे बड़ा देवस्थान है। सेवा आश्रम की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द कम है क्या बोलूं जितना बोलूंगा उतना कम है। मैं भी आश्रम के लिए कुछ न कुछ जरुर करूंगा।

‘राज्य में काँग्रेस की सरकार बनेगी’

बाद में जब उन्होंने रेपोर्टर्स से बात की, तो उन्होंने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है और राज्य की भी। उन्होंने और आगे कहा कि इलेक्शन के बाद राज्य में काँग्रेस की सरकार बनेगी।

महाकालेश्वर मंदिर से बाहर आने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि वह लगातार धार्मिक यात्राओं पर हैं।

देश की जनता बदलाव चाहती है: रॉबर्ट

जब उनसे चुनावी माहौल के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं मंदिर में हूं, इसलिए राजनीति के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता।

लेकिन, इतना कहना चाहूंगा कि हमें देश की जनता के हित में काम करना चाहिए।'' वाड्रा ने दावा किया कि कांग्रेस उन सभी राज्यों में सरकार बनाएगी जहां चुनाव हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''आप देख सकते हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कितनी मेहनत कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से भी लोग जुड़े।

इससे निश्चित तौर पर राहुल गांधी को ताकत मिली है। राहुल गांधी कड़ी मेहनत करते रहेंगे। यहां बदलाव होगा। देश की जनता बदलाव चाहती है।”

ये भी पढ़ें: 

Election 2023: 15 दिन तक MP में दिग्गज नेताओं की फौज, कौन-कब करेगा प्रचार, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी सहित ये होंगे शामिल

MP Election 2023: PM Modi 4, जेपी नड्डा 3 नवंबर को आएंगे MP, अंतिम दिन इतने प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Aaj Ka Mudda: डैमेज पर दिग्गजों का ‘कंट्रोल’, समय रहते बुझेगी बगावत की आग?

Chhattisgarh Election 2023: मंत्री की संपत्ति में बढ़ोतरी नहीं, पत्नी की संपत्ति हुई दोगुना, नामांकन में दिया ब्यौरा

Success Story: छोटी-सी उम्र में खड़ी की 100 करोड़ की AI कंपनी, जानिए कौन हैं प्रांजली अवस्थी

robert vadra, priyanka gandhi, robert vadra in ujjain, congress 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article