Aaj Ka Mudda: प्रियंका गांधी संभालेंगी मोर्चा, शिवराज की छवि को दे पाएंगी टक्कर ?

जन आशीर्वाद यात्रा के काउंटर में जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। तो लाडली बहनों के बीच भैया की छवि बना चुके सीएम शिवराज के जवाब में।

Aaj Ka Mudda: प्रियंका गांधी संभालेंगी मोर्चा, शिवराज की छवि को दे पाएंगी टक्कर ?

भोपाल। मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के काउंटर में जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। तो लाडली बहनों के बीच भैया की छवि बना चुके सीएम शिवराज के जवाब में। अब कांग्रेस प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने जा रही है। जन आक्रोश यात्रा के समापन में प्रियंका गांधी शामिल होंगी। और आधी आबादी को साधती भी नजर आएंगी।

कांग्रेस की 'बहना' प्रियंका!

मध्यप्रदेश में 2 जनसभाएं कर चुकीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। अब नई पारी के साथ चुनावी मैदान में नजर आने वाली हैं। एक तरफ वो जन आक्रोश के समापन में शामिल होंगी। तो दूसरी तरफ प्रदेश की आधी आबादी को साधने की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस, जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत करेंगी।

जन आशीर्वाद के काउंटर में जन आक्रोश

7 संभागों में 16 से 20 सितंबर के बीच शुरू होने जा रही आक्रोश यात्रा का समापन। जन आशीर्वाद यात्रा की ही तरह राजधानी भोपाल में होगा। 25 सितंबर को पीएम मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ में शिरकत करेंगे। तो 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर, जन आक्रोश यात्रा का समापन होगा। जिसमें प्रियंका गांधी हुंकार भरेंगीं।

यात्रा का रोडमैप हो रहा तैयार

इस यात्रा का रोडमैप तैयार हो रहा है। दो-तीन दिन के भीतर वह पूरा बन जाएगा। अक्टूबर से बकायदा विधिवत उसको जारी करेंगे। सोर बड़े नेता मप्र में ही शिरकत करेंगे। इसमें मल्लिकाअर्जु खड़गे, राहलु गांधी, प्रियंगा गांधी और नेतृत्व से जुड़े अन्य नेता इसमें शामिल होंगे। -केके मिश्रा अध्यक्ष कांग्रेस मीडिया विभाग

शिवराज की इमेज को टक्कर?

जाहिर है सीएम शिवराज कि भैया वाली छवि, कहीं ना कहीं कांग्रेस को परेशान कर रही होगी। और प्रियंका गांधी की छवि के जरिए ही कांग्रेस इसका तोड़ निकालना चाहती है। इससे ना सिर्फ आधी आबादी को साधने में मदद मिलेगी।

बल्कि बहनों के बीच भैया शिवराज की इमेज को टक्कर देने की कोशिश भी होगी। हालांकि कांग्रेस की कवायद को बीजेपी कोई चुनौती नहीं मान रही। और जन आशीर्वाद यात्रा के आगे जन आक्रोश यात्रा को भी फीका बता रही है।

प्रिंयका गांधी का मप्र में प्रभाव नहीं

प्रिंयका गांधी का एक रिपोर्ट कार्ड यूपी की जनता ने उनको सौंप दिया था। देश में इससे पहले जितनी भी उनकी रैलियां हुई। उनका भी कोई प्रभाव नहीं बल्कि सनातन परंपराओं से उल्टा करती नजर आईं तो ऐसे लोगों को न तो पहले मप्र की जनता ने स्वीकारा है और इस बार तो स्वीकार करने का विषय ही नहीं है। -आशीष अग्रवाल मीडिया विभाग,बीजेपी

लाडली बहना योजना बना चुकी पैठ

यकीनन बीजेपी की लाडली बहना योजना, फिर सस्ती बिजली और सस्ता सिलेंडर, महिलाओं के बीच अपनी पैठ बना चुका है। जिसपर प्रियंका की छवि को भुनाना और लीड लेना, दोनों ही चुनौती होगी।

ये भी  पढ़ें:

CG News: छत्तीसगढ़ में 13 सितंबर को कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन, यात्री ट्रेनों को रद्द करने का विरोध

Delhi Cracker Ban 2023: दिल्ली में इस साल भी नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, बेचने पर भी लगा बैन

G20 Summit 2023 Indian Outfit: विदेशी मेहमानों में दिखा भारतीय परिधानों का क्रेज, देखें तस्वीरों में यहां

Gardening Tips: बिना मिट्टी के पानी में उगाए जाने वाले 5 इंडोर प्लांट, घर की खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

Chanakya Niti: चाणक्य ने युवाओं को सफलता हासिल करने के लिए 3 चीजों से दूर रहने की सलाह दी है

भोपाल मप्र न्यूज, मप्र न्यूज, भोपाल न्यूज, मप्र चुनाव 2023, Bhopal MP News, MP News, Bhopal News, MP Election 2023,आज का मुद्दा, Aaj Ka Mudda

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article