वायनाड लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को दिया टिकट, पहली बार लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी ने छोड़ी थी सीट

Wayanad By Election: कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ेंगी।

Priyanka Gandhi will contest Wayanad By Election Congress ticket hindi news

Wayanad By Election: कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी की छोड़ी लोकसभा सीट पर उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने पहली बार प्रियंका को चुनावी मैदान में उतारा है। राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे थे कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं। अब कांग्रेस ने प्रियंका को टिकट देकर तमाम अटकलों पर मुहर लगा दी है।

Priyanka Gandhi will contest Wayanad By Election Congress ticket hindi news

— Bansal News (@BansalNewsMPCG) October 15, 2024


13 नवंबर को चुनाव, 23 को रिजल्ट

वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

पहली बार चुनावी मैदान में प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं। वायनाड से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की भी बातें हुई थीं। पहले वे उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की प्रभारी थीं, अब वे वायनाड लोकसभा में चुनावी मुकाबले में नजर आएंगी।

'मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं'

priyankaवायनाड उपचुनाव के लिए उनके नाम की चर्चा पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं हूं। मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश हूं। मैं बस इतना कहूंगी कि मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और एक अच्छी प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी।

प्रियंका ने संभाली ये जिम्मेदारी

प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद जनवरी 2019 में पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद पूरे राज्य की प्रभारी महासचिव बनीं। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, फिर भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत जारी रखी। प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी के अभियान का नेतृत्व किया, जहां कांग्रेस को सफलता दिलाई।

राहुल गांधी ने छोड़ी थी वायनाड सीट

priyankaकांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रियंका के अलावा दो और उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पलक्कड़ लोकसभा से राहुल ममकूटथिल और चेलाक्कारा लोकसभा से राम्या हरिदास को चुनाव में उतारा है। राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी और रायबरेली सीट से सांसद हैं। अब उपचुनाव में प्रियंका गांधी मैदान में होंगी।

ये खबर भी पढ़ें: विजयपुर उपचुनाव को लेकर विधायक का बड़ा चैलेंज: कांग्रेस नहीं जीती तो मुंह काला कर रैली निकालेंगे बाबू जंडेल

प्रियंका के डेब्यू के लिए वायनाड ही क्यों ?

प्रियंका गांधी ने 25 साल पहले राजनीति में एंट्री ली की थी, लेकिन आज तक चुनाव नहीं लड़ा। कांग्रेस प्रियंका के लिए सुरक्षित सीट की तलाश कर रही थी। कांग्रेस के गढ़ वायनाड से बेहतर सुरक्षित विकल्प कांग्रेस को नहीं मिल सकता था। इसलिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनावी मैदान में उतार दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिंड में भंडारे ने किया बीमार: प्रसादी खाने से एक महिला की मौत, 53 की तबीयत बिगड़ी, 5 लोगों की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article