MP Election 2023: मंडला में बोली- प्रियंका गांधी, 12वीं तक की शिक्षा होगी नि:शुल्क, तेंदूपत्ता संग्राहकों को देंगे 4 हजार रुपए बोनस, पढ़ें पूरी खबर

MP Election 2023: मंडला में बोली- प्रियंका गांधी, 12वीं तक की शिक्षा होगी नि:शुल्क, तेंदूपत्ता संग्राहकों को देंगे 4 हजार रुपए बोनस, पढ़ें पूरी खबर

मंडला। आज प्रियंका गांधी मप्र के मंडला दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने जय जोहार जय सेवा जय रानी दुर्गावती हर हर नर्मदे, के जयकारे से अपना उद्बोधन शुरु किया।

राज्य की शिवराज पर जमकर हमला किया। प्रिंयका बोली राज्य में महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार बढ़ रहा है राज्य में डेढ़ लाख महिलाएं गायब हो गई।

प्रियंका ने आगे कहा कि जल,जमीन और जंगल आपको है,यह आपको ही मिलेन चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति का विकास कैसे होगा? हमारी संस्कृति आगे कैसे बढ़ेगी? हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे की जाएगी? यह आपको सोचना है।

तेंदूपत्ते पर मिलेगा 4 हजार बोनस: प्रियंका गांधी

आमसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 67 वन उपज के लिए सही दाम मिल रहा है। यहां तो धान और तेंदू पत्ता का बोनस नहीं मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है इसलिए आपको यह बातें बता रही हूं कि मध्य प्रदेश मैं कहती हूं सरकार आएगी तो तेंदूपत्ता का प्रति बोरा ₹4000 बोनस आपको दिया जाएगा।

16 अक्टूबर कांग्रेस जारी करेगी वचन पत्र

कांग्रेस अपना वचन पत्र 16 अक्टूबर यानि नवरात्रि के दूसरे दिन जारी करेगी। आपको बता दें सुबह 11 बजे रविंद्र भवन में वचन पत्र जारी होगा।

publive-image

इसमें कमलनाथ और वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी आज प्रियंका गांधी की घोषणाओं को वचन पत्र में शामिल कर सकती है।

100 यूनिट बिजली माफ करने की घोषणा की

इसके अलाव उन्होंने कहा कि 100 यूनिट बिजली माफ होगी। 200 बिजली यूनिट हाफ होगी होगी। ₹500 में रसोई सिलेंडर मिलेगा। पुरानी पेंशन लागू होगी।

जातीय जनगणना की जाएगी ताकि आगे आपको जाकर न्याय मिले वह मध्य प्रदेश में करेंगे। जहां 50% से अधिक आदिवासी आबादी है वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी।

आठवीं तक के बच्चों को प्रति माह ₹500 देगी कांग्रेस सरकार

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा। शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि समान की जाएगी।

बच्चों की पहली से 12वीं तक की शिक्षा नि:शुल्क होगी। योजना का नाम है पढ़ो और पढ़ाओ योजना।

कक्षा पहले से आठवीं तक के बच्चों को प्रति माह ₹500। नवी से दसवीं तक प्रतिमाह ₹1000। दसवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रतिमाह ₹1500 प्रति माह मिलेंगे पढ़ो पढ़ाओ योजना में।

भाजपा सरकार ने रोगी मनरेगा की राशि

प्रियंका गांधी ने अपनी सभा में मनरेगा का भी जिक्र किया उन्होंने इस योजना को बंद करने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए हमारी सरकार मनरेगा लेकर आई थी।

ताकि गांवों से लोगों को पलायन न करना पड़े। लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना का पैसा रोक दिया। इससे हमारे गांव के लोगों को पलायन के लिए विविश होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:

Vastu Tips: तिजोरी रखते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का MP दौरा, क्षेत्र की पिछली जीत को बरकरार रखने की कोशिश

Khubkala Benefits: बुखार में खूबकला का सेवन करना होता है बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे खाएं

Open Petrol Pump: अब आप भी खोल सकते है पेट्रोल पंप, जानें क्या है तरीका और कितना आएगा खर्च

Places to visit in Kashmir: अगर चाहते हैं पृथ्वी पर स्वर्ग जैसा फ़ील, तो घूमिए कश्मीर में इन 4 जगहों पर

मंडला न्यूज, मप्र न्यूज, मप्र चुनाव 2023, प्रियंका गांधी मप्र विजिट, कांग्रेस वचन पत्र 2023, Mandla News, MP News, MP Election 2023, Priyanka Gandhi MP Visit, Congress Promissory Note 2023,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article