Advertisment

Priyanka Gandhi: मां पीतांबरा के दरबार में पहुंची प्रियंका गांधी, सुरक्षा व्यवस्था में दर्शन कर लिया आर्शीवाद

Priyanka Gandhi: मां पीतांबरा के दरबार में पहुंची प्रियंका गांधी, सुरक्षा व्यवस्था में दर्शन कर लिया आर्शीवाद priyanka-gandhi-priyanka-gandhi-reached-the-court-of-mother-pitambara-got-blessings-from-the-security-system

author-image
Bansal News
Priyanka Gandhi: मां पीतांबरा के दरबार में पहुंची प्रियंका गांधी, सुरक्षा व्यवस्था में दर्शन कर लिया आर्शीवाद

दतिया। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची। यहां उन्होंने श्री पीतांबरा शक्ति पीठ में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। श्री पीतांबरा पीठ हिंदू मंदिरों का एक परिसर है और यह देश में एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। मध्यप्रदेश के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी वाद्रा विशेष विमान से यहां प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना के करने पहुंचीं। प्रियंका की यात्रा को देखते हुए मंदिर के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता के दतिया से दोपहर के बाद लखनऊ के लिए रवाना होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होगें। बता दें कि यहां प्रियंका गांधी के पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां मौजूद लोगों के बीच प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की की स्थिति बनी तो एसपीजी एवं पुलिस को भी मौके पर भीड़ की स्थिति संभालनी पड़ी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंदिर में माता के दर्शन किए। प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए बाहर भी कई कांग्रेस नेत्रियां मौजूद थीं। लेकिन वह कार में बैठकर सीधे एयरस्ट्रीप के लिए रवाना हो गईं।

Advertisment
दतिया हाइलाइट्स दतिया स्पेशल न्यूज दतिया ब्रेकिंग न्यूज दतिया पॉलीटिकल न्यूज दतिया पीतांबरा पीठ न्यूज दतिया न्यूज दतिया ताजा खबर दतिया कांग्रेस न्यूज Priyanka Gandhi in Datia Datia Taza Khabar Datia special news Datia Political News Datia Peetambara Peeth News Datia news Datia highlights Datia Congress News Datia breaking news By Election in Prathvipur
Advertisment
चैनल से जुड़ें