प्रियंका गांधी का राजनीतिक डेब्यू: 52 साल की उम्र में बनीं सांसद, मां सोनिया और भाई राहुल की मौजूदगी में ली शपथ

Congress Wayanad Lok Sabha MP Priyanka Gandhi Political Story  । संसद भवन पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। प्रियंका मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंचीं और हाथ में संविधान की किताब लेकर शपथ ली।

Priyanka Gandhi Took Oath

Priyanka Gandhi Took Oath

Priyanka Gandhi Took Oath: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की संसदीय लोकतंत्र की पारी आज शुरू हो गई है, प्रियंका ने 52 साल की उम्र में आज बुधवार 28 नवंबर को अपना राजनीतिक डेब्यू किया। प्रियंका वायनाड लोकसभा सीट से चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर संसद में पहुंची हैं।

संसद में आज 28 नवंबर को उन्होंने लोकसभा में सांसद पद और गोपनीयता की शपथ ली। संसद भवन पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। प्रियंका मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ संसद भवन पहुंचीं और हाथ में संविधान की किताब लेकर शपथ ली।

यह भी पढ़ें- प्रियंका ने तोड़ा भाई राहुल का रिकॉर्ड: 4 लाख से ज्यादा वोटों से हासिल की जीत! वायनाड सीट पर कांग्रेस का दबदबा बरकरा‍र

4 लाख से ज्यादा वोटों से जीती थीं प्रियंका 

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1862025230631182767

राहुल गांधी द्वारा खाली की गई सीट वायनाड पर हुए उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को वायनाड से उम्मीदवार बनाया। ऐसे में गांधी परिवार के तीन सदस्य आज से संसद में नजर आएंगे।

राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं, प्रियंका वायनाड से चुनी गई हैं जबकि सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद हैं। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा।

माना जा रहा है कि प्रियंका अब भाई राहुल के साथ लोकसभा में केंद्र सरकार को घेरेंगी। संसद पहुंचने से पहले भी प्रियंका गांधी लगातार मोदी सरकार के कामकाज पर सरकार को घेर रही हैं।

यह भी पढ़ें- वायनाड लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को दिया टिकट, पहली बार लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी ने छोड़ी थी सीट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article