Priyanka Gandhi Met Wrestlers: प्रियंका गांधी ने की साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से मुलाकात

Priyanka Gandhi Met Wrestlers: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को ओलंपिक विजेता पहलवानों से मुलाकात कर न्याय...

Priyanka Gandhi Met Wrestlers: प्रियंका गांधी ने की साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से मुलाकात

Priyanka Gandhi Met Wrestlers: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को ओलंपिक विजेता पहलवानों से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने का भरोसा दिलाया।

साथ देने का जताया भरोसा

प्रियंका गांधी, साक्षी मलिक के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ मुलाकात की। उनके साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने न्याय की लड़ाई में दोनों पहलवानों का साथ देने का भरोसा जताया।

https://twitter.com/ANI/status/1738197617350418746

इससे पहले, साक्षी मलिक ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की।

उनका साथ नहीं छोड़ेंगे: दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत की एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान बहन साक्षी ने अपने साथ हुए घोर अन्याय व केंद्र सरकार की वादाखिलाफी से परेशान होकर कुश्ती खेल से संन्यास ले लिया।

https://twitter.com/DeependerSHooda/status/1738117466876969298

ये देश की महिलाओं के सम्मान और खेल जगत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। आज सुबह साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादयान मिले। वे अपने साथ हुई वादाखिलाफी से बेहद आहत थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उनसे आग्रह किया कि देशहित में कुश्ती से संन्यास के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और उन्हें विश्वास दिलाया कि न्याय मिलने तक उनका साथ नहीं छोड़ेंगे।’’

बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में आज शुक्रवार को अपना पद्मश्री सम्मान लौटाने का फैसला किया।

https://twitter.com/SamKhasa_/status/1738188677434790213?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1738188677434790213%7Ctwgr%5E71f9406062ea678ed70a4805796abd7767f7b1bf%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fwp-admin%2Fpost.php%3Fpost%3D286202action%3Dedit

इससे एक दिन पहले साक्षी मलिक ने भी कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

संजय सिंह को बनाया अध्यक्ष

डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण के करीबी संजय गुरुवार यहां हुए चुनाव में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बने। उन्होंने पैनल ने 15 में से 13 पद पर जीत हासिल की।

https://twitter.com/ANI/status/1737788307621417121

इस नतीजे से 2 टॉप पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और पूनिया को काफी निराशा हुई, जिन्होंने महासंघ में बदलाव लाने के लिए काफी जोर लगाया था।

ये भी पढ़ें: 

Astronomical Event: आज होती है साल की सबसे लम्बी रात और सबसे छोटा दिन, जाने इसके पीछे का विज्ञान

CG News: नक्सलियों ने किया 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान, यातायात ठप

Terrorist Attack in Jammu-Kashmir: पुंछ में सेना के वाहनों पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी

Top News Today: पुंछ में सेना के वाहनों पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी, LPG सिलेंडर 39.50 रुपए सस्‍ता

Terrorist Attack in Jammu-Kashmir: पुंछ में सेना के वाहनों पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article