/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Priyanka-Gandhi-Lok-Sabha-Election-2024.jpg)
हाइलाइट्स
प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी चुनाव
राहुल गांधी अमेटी से नहीं लड़ेंगे चुनाव
सोनिया गांधी ने स्वास्थ के चलते नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
Priyanka Gandhi Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा के लिए रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। सूत्रों की मानें को प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनावी रण में नहीं उतरेंगी।
सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा का ध्यान चुनाव लड़ने पर नहीं, बल्कि चुनाव प्रचार करने पर हैं।
कुछ दिनों पहले अटकलें लगाईं जा रही थीं कि इस बार खुद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रायबरेली से चुनावी मैदान पर उतर सकती हैं। जबकि राहुल गांधी वायनाड छोड़ एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
यूपी कांग्रेस इकाई ने आलाकमान को भेजा था प्रस्ताव
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवार बनाने की मांग करते हुए यूपी कांग्रेस इकाई ने आलाकमाक को प्रस्ताव भेजा था।
https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/1784966541303538083
वहीं पिछले दिनों से सीईसी की बैठक में इन दोनों सीटों की दावेदारी को लेकर चर्चा भी की गई थी। मीटिंग में शामिल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने पर इंकार कर दिया था।
2019 में राहुल का अमेटी में मिली थी हार
राहुल गांधी काफी लंबे समय से उत्तरप्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन 2019 में उन्हें अमेठी सीट पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से हार झेलनी पड़ी थी।
हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी के अलावा वायनाड लोकसभा सीट से भी नामांकन भरा था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। बता दें कि अमेठी लोकसभा सीट गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागच सीट है, जिसके बाद माना जा रहा था कि राहुल वापस अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से मैदान में उतर सकती हैं।
https://twitter.com/shaandelhite/status/1784930838821654746
लेकिन दोनों ने साफ मना कर दिया था। अब गांधी परिवार की परंपरागत सीट से कांग्रेस किसी अन्य उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।
प्रियंका के पति चुनावी मैदान में!
2019 में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था। वह इस सीट पर 1999 से चुनाव लड़ रही हैं। जबकि इस बार सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
सोनिया गांधी का चुनाव नहीं लड़ने की मुख्य वजह उनका खराब स्वास्थ माना जा रहा है। सोनिया गांधी फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।
वहीं दूसरी तरफ राजनीति गलियारों में ये भी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं, दरअसल 30 अप्रैल को हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पूरा देश चाहता है कि मैं राजनीति में सक्रिय रहूं और मैं देश की जनता के बीच रहूं।
क्या रायबरेली से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार वायनाड से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। पर खबरें यह भी आ रही हैं कि वह इस बार अमेठी से चुनाव न लड़कर वानयाड और रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि 1999 से रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी का कब्जा रहा है।
अगर इस बार स्वास्थ और राजस्थान से राज्यसभा सांसद होने के कारण वह चुनावी मैदान से बाहर हैं, जबकि अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि राहुल गांधी वानयाड और रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं।
हालांकि कांग्रेस ने अभी तक इन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान भी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें- Amit Shah Deep fake Video: डीप फेक वीडियो पर बोले अमित शाह, कहा कांग्रेस ने जारी किया वीडियो; राहुल गांधी पर कसा तंज
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us