Priyanka Chopra India: लगभग 3 सालों बाद अपने घर लौट रही प्रियंका ! सोशल मीडिया पर बोर्डिंग पास की फोटो की शेयर

Priyanka Chopra India: लगभग 3 सालों बाद अपने घर लौट रही प्रियंका ! सोशल मीडिया पर बोर्डिंग पास की फोटो की शेयर

Priyanka Chopra India: बॉलीवुड की धमाकेदार खबरों में से एक खबर सामने आ रही है जहां पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Actress Priyanka Chopra) भारत वापल लौट रही है। जहां पर अपने इस पल को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की है।

सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी

यहां पर एक्ट्रेस प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'फाइनली मैं घर जा रही। लगभग 3 सालों बाद।' बता दें कि एक्ट्रेस पहले अप्रैल में इंडिया आने वाली थीं, लेकिन किसी कारण उन्हें प्लान कैंसल करना पड़ा था। कोरोना काल के बाद यह प्रियंका की पहली ट्रिप है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी मालती भी पहली बार इंडिया आ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि, उनका मन हमेशा से इंडिया जाने का था। 'भारत में हर राज्य की अपनी भाषा, अपने कपड़े, अपना लिखने का तरीका, तरह-तरह की छुट्टियां है। जैसे ही आप किसी राज्य का बॉर्डर क्रॉस करते हैं, वैसे ही किसी नए देश में पहुंच जाते हैं। मैं जब भी घर जाती हूं, तो समय लेकर जाती हूं। ताकि मुझे घूमने और छुट्टियां मनाने का समय मिल सके।'

Image

बेटी को लेकर आएगी भारत

आपको बताते चलें कि, प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ भारत आ रही है जहां पर जनवरी में मालती अपना पहला जन्मदिन मानाएंगी। बता दें कि प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए 2022 में पेरेंट्स बने थे। इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article