Oscar 2021: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करेंगे 93वें अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट, शेयर किया वीडियो

Oscar 2021: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करेंगे 93वें अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट, शेयर किया वीडियो

लॉस एंजिलिस।  (भाषा) अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति एवं गायक निक जोनस 15 मार्च को 93वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों का ऐलान करेंगे। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में इसकी जानकारी दी। ‘आस्कर डॉट कॉम’, ‘ऑस्कर डॉट ओआरजी’ और अकादमी के डिजिटल मंच फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ‘लाइव’ प्रसारण के दौरान दो भागों में 23 श्रेणियों में नामित लोगों की घोषणा की जाएगी।

ऑस्कर नॉमिनेशंस 15 मार्च को लाइव देखें

प्रियंका ने भी ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। वीडियो में निक भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दम्पत्ति पहली बार अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों की घोषणा करेंगे। अकादमी पुरस्कार पहले 28 फरवरी को आयोजित किए जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इसे 25 अप्रैल को आयोजित करने का फैसला किया गया।

प्रियंका ने 2018 में भी की थी ऑस्कर नॉमिनेशंस की अनाउंसमेंट

यह पहली बार नहीं है, जब प्रियंका एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट करते हुए दिखाई देंगी। इससे पहले साल 2018 में भी प्रियंका को ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशंस की अनाउंसमेंट करने का मौका मिल चुका है। इस मौके पर प्रियंका हॉलीवुड की जानी-मानी सेलिब्रिटीज रोसारिओ डॉसन, रेबेल विल्सन और मिशेल रोड्रिग्ज के साथ स्टेज पर नजर आई थीं।

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password