U20 World Wrestling Championship: प्रिया मलिक ने रचा इतिहास, अंडर20 विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली दूसरी भारतीय बनीं

U20 World Wrestling Championship: प्रिया अंडर20 विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की दूसरी महिला पहलवान बन गयी हैं।

U20 World Wrestling Championship: प्रिया मलिक ने रचा इतिहास, अंडर20 विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली दूसरी भारतीय बनीं

U20 World Wrestling Championship: प्रिया अंडर20 विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की दूसरी महिला पहलवान बन गयी हैं। प्रिया ने यह खिताब बृहस्पतिवार को जूनियर पहलवानी विश्व चैंपियनशिप में जीता। प्रिया ने जर्मनी की लौरा केलीव कुहेन को 5-0 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता है।

हालांकि इस मैच में प्रिया की बायीं आंख पर चोट लगने और उसमें से खून निकलने के कारण मैच को दो बार बीच में रोकना पड़ा था। प्रिया की चुस्ती फुर्ती के कारण जर्मन पहलवान एक भी प्वाइंट स्कोर नहीं कर सकी।

इससे पहले प्रिया मलिक ने शीर्ष-16 में कज़ाकस्तान की अलिना यरतोस्तिक को चित्त करके मात दी थी, जबकि क्वार्टरफाइनल में उन्होंने तुर्की की मेलिसा सारिटाक को 6-4 से हराया था। वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने U20 यूरोपीय चैंपियन हंगरी की वेरोनिका न्यिकोस को 6-5 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था।

प्रिया के अलावा महिलाओं के 50 किग्रा भारवर्ग में प्रियांशी प्रजापत ने भी गुरुवार को कांस्य पदक जीता था। प्रिया के पदक और प्रियांशी के कांस्य के बाद भारत के पदकों की संख्या नौ हो गई, जिसमें दो रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

यह वैश्विक स्तर पर प्रियांशी प्रजापत का पहला पदक था। बता दें अब टोक्यो ओलंपियन और दो बार की कैडेट विश्व चैंपियन सोनम मलिक (महिला 62 किग्रा), मौजूदा जूनियर एशियाई चैंपियन अंतिम (महिला 53 किग्रा) और प्रियंका (महिला 65 किग्रा) शुक्रवार को स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

ये भी पढ़ें:

Top Schools in Gwalior: ये है ग्वालियर के टॉप फाइव स्कूल, यहां देखें तस्वीरें

Health Care Tips: इसलिए भरपूर नींद लेना है जरुरी, जानिए ये 7 कारण

Aaj ka Rashifal: मेष, वृष, वृश्चिक और मीन राशि वालों आज दिन बहुत शुभ है, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj ka Panchang: शुक्रवार को क्या कहता है आज का पंचांग, पढ़ें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Country With Three Capitals: यह है दुनिया का अनोखा देश जिसकी हैं तीन राजधानियां, जानें कहां है ये देश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article