Advertisment

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे मन की बात, .ये मुद्दे रह सकते हैं खास; बजट पर भी हो सकती है चर्चा

Mann Ki Baat Episode No. 112: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट के बाद पहली बार देश की जनता के सामने 'मन की बात' कार्यक्रम करेंगे।

author-image
aman sharma
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे मन की बात, .ये मुद्दे रह सकते हैं खास; बजट पर भी हो सकती है चर्चा

Mann Ki Baat Episode No. 112: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट के बाद पहली बार देश की जनता के सामने 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का यह 112वां एपिसोड होगा। माना जा रहा है कि मन की बात के माध्यम से वह लोगों के बीच बजट को लेकर अपनी राय रख सकते हैं।

Advertisment

साथ ही फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किए जा रहे पेरिस ओलंपिक 2024 पर भी चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात (Mann Ki Baat) को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनेगें। वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय से पीएम मोदी की मन की बात सुनेगें।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1817412134155809249

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा- अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल उत्पाद, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर चर्चा की थी। साथ ही उन्होंने मन की बात कार्यक्रम से ओलंपिक जाने वाली भारतीय टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी थीं।

पिछले एपिसोड में ये रहा था खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यक्रम में उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर देशवासियों को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में कहा था कि जनता संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अटूट विश्वास दोहराया है।

Advertisment

पीएम ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने मतदान किया था। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के किसी भी देश में अब तक इतना बड़ा चुनाव नहीं हुई है।

साथ ही पीएम मोदी ने अपने इस कार्यक्रम में आदिवासियों के हूल दिवस पर कहा कि दिन वीर सिद्धो-कान्हू के साहस से जुड़ा है इन्होंने विदेशी शासकों का विरोध किया था। साथ ही झारखंड के संथाल परगाना से हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों से 1855 में विदेशी शासकों के खिलाफ ही हथियार उठाए थे।

विदेशी भाषाओं में भी होता है मन की बात कार्यक्रम

बता दें कि मन की बात कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, तिब्बती, बर्मी, इंडोनेशियाई, अरबी, बलूची, पश्तू, दारी, फारसी और स्वाहिली भाषा शामिल हैं। वहीं, मन की बात कार्यक्रम ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से ज्यादा ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है।

Advertisment

2014 को की थी मन की बात की शुरुआत

मन की बात की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्तूबर 2014 को की थी। पहला एपिसोड 14 मिनट का था। इसके बाद जून 2015 में इस बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में किया जाता है। साथ ही यह कार्यक्रम 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Rau IAS Coaching: IAS कोचिंग के बेसमेंट में भरा पानी, तीन स्टूडेंट्स की गई जान; 14 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला

ये भी पढ़ें- दिल्ली कूच करेंगे वेटिंग शिक्षक: MP में नहीं हुई सुनवाई, वर्ग 1 शिक्षक भर्ती के उम्मीदवार जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें