Advertisment

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के धारवाड़ में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के धारवाड़ जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Advertisment

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

धारवाड जिले में इटिगट्टी गांव के पास सड़क दुर्घटना में आज नौ महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरे एक टैंपो में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हो गए।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें