RIP Lata Mangeshkar: पीएम मोदी होंगे लता जी के अंतिम संस्कार में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जाएंगे। लता जी का अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।

RIP Lata Mangeshkar: पीएम मोदी होंगे लता जी के अंतिम संस्कार में शामिल

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जाएंगे। लता जी का अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।

कब पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार के लिए मैदान में पहुंचेंगे, जिसके बाद लता मंगेशकर जी का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा।

शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके पेडर रोड स्थित निवास 'प्रभुकुंज' लाया गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम शिवाजी पार्क में किया जाएगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में गायिका लता मंगेशकर के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article