Advertisment

असम में नये साल के पहले दिन प्राथमिक स्कूल खुले

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

गुवाहाटी, एक जनवरी (भाषा) असम में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्कूलो को बंद किये जाने के दस महीने बाद, शुक्रवार को प्राथमिक स्कूल कड़े दिशा-निर्देशों के साथ फिर से खुल गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि पहली से पांचवी कक्षा तक के छात्रों के लिये प्रदेश में स्कूल खुल गये हैं और नये साल के पहले दिन से कक्षायें शुरू हो गयी हैं । हालांकि, स्कूलों में उपस्थिति आवश्यक नहीं है और छात्र अपने माता-पिता की सहमति से स्कूल आयेंगे ।

उन्होंने बताया कि 50 फीसदी से अधिक छात्र मास्क लगा कर और सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर स्कूल में उपस्थित हुये ।

स्कूल खोले जाने के बाद कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसमें कक्षा का नियमित सेनिटाइजेशन भी शामिल है । जिला प्रशासन स्थिति पर गहरी नजर रखेगा ।

Advertisment

पहली, दूसरी एवं तीसरी कक्षा के छात्र मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को स्कूल जायेंगे जबकि चौथी एवं पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सोमवार, बुधवार एवं शुकवार को स्कूल में उपस्थित रहेंगे ।

अधिकारियों ने बताया कि कक्षायें सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर शुरू होंगी और आधे घंटे के भोजनावकाश के साथ दोपहर एक बजकर 45 मिनट तक चलेंगी । उन्होंने बताया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं होगी ।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आना चाहते उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

Advertisment

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा

Advertisment
चैनल से जुड़ें