Primary School Closed Big Breaking: 8 जनवरी तक बंद रहेगें सभी प्राइमरी स्कूल, कहर बरपा रही कड़ाके की शीतलहर !

झारखंड में शीतलहर के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय आठ जनवरी तक बंद रहेंगे। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी।

Primary School Closed Big Breaking: 8 जनवरी तक बंद रहेगें सभी प्राइमरी स्कूल, कहर बरपा रही कड़ाके की शीतलहर !

रांची।  Primary School Closed Big Breaking झारखंड में शीतलहर के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय आठ जनवरी तक बंद रहेंगे। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी। मौसम विभाग ने कहा कि आठ जनवरी तक रांची में न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद नौ जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी।

स्कूल विभाग ने आदेश किया जारी

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में गलन भरी शीत लहर की स्थिति को देखते हुए राज्य के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने फैसला किया है कि कक्षा एक से कक्षा पांच तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं बंद रहेंगी। हालांकि, शिक्षक सभी छात्रों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए स्कूलों में आएंगे। इस दौरान सरकारी स्कूलों के छात्रों को मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article