Corona In Ujjain: कोरोना की चपेट में आए महाकाल मंदिर के पुजारी, एक की मौत दो की हालत गंभीर... -

Corona In Ujjain: कोरोना की चपेट में आए महाकाल मंदिर के पुजारी, एक की मौत दो की हालत गंभीर…

उज्जैन। प्रदेश में कोरोना का कहर अपने चरम पर है। रोजाना हजारों लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, कई लोग राजाना कोरोना के दंश से काल के गाल में समा रहे हैं। इसी कहर को देखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में सख्ती तेज कर दी है। शनिवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर में पुजारी चंद्रमोहन गुरु काका की मौत हो गई है। वह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। वहीं मंदिर के दो अन्य पुजारी भी कोरोना की चपेट में हैं और इंदौर में इलाज करा रहे हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि मंदिर के एक दर्जन पुजारी और उनके स्वजन कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं।

इसके बावजूद पुजारियों के संपर्क में लोग आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कई सालों से बाबा महाकाल के मंदिर के पुजारी चंद्रमोहन पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अब उनका शव त्रिवेणी स्थित श्मशान घाट लाया जा रहा है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को रिकॉर्ड 4882 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों के साथ अब तक कोरोना से 3,27,220 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इन आंकड़ों में खास बात यह है कि अप्रैल महीने में 2, 2,777 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार को मिलने वाले संक्रमित मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 18 सितंबर को एक दिन में 2552 नए संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद से मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई थी।

2 अप्रैल से लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या…
अब इस महीने 2 अप्रैल से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 4882 नए मरीज सामने आए हैं। यह अब तक की एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले बीते बुधवार को 4,043 और गुरुवार को 40423 नए मामले सामने आए थे। शुक्रवार लगातार 15वां दिन है जब 2 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पॉजिटिविटी रेट भी काफी बढ़ा है। अब यह रेट 13 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

इस रेट के हिसाब से 100 सैंपल में से 13 लोग संक्रमित निकल रहे हैं। नए केस के अलावा शुक्रवार को 23 लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,136 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी 52 जिलों में नए केस मिले हैं। वहीं 49 जिलों में दोहरी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। साथ ही शुक्रवार को प्रदेशभर में 2433 लोग कोरोना संक्रमण को हराकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किए गए हैं। मरीजों के ठीक होने की संख्या भी अब प्रदेश में 292598 पहुंच गई है। शुक्रवार तक प्रदेश में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 30,486 है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password