प्रेस्टीज कॉलेज पर कार्रवाई: नगर निगम ने संस्था से वसूले 24.29 लाख, इस वजह से लगाया था फाइन

Prestige College Gwalior Nagar Nigam Action: प्रेस्टीज कॉलेज से ग्वालियर नगर निगम ने वसूले 24.29 लाख रुपए।

प्रेस्टीज कॉलेज पर कार्रवाई: नगर निगम ने संस्था से वसूले 24.29 लाख, इस वजह से लगाया था फाइन

Prestige College Gwalior Nagar Nigam Action: ग्वालियर नगर निगम के राजस्व विभाग ने प्रेस्टीज कॉलेज प्रबंधन से बिना अनुमति के अवैध विज्ञापन लगाने के मामले में 24 लाख 29 हजार 107 रुपए पेनल्टी के रूप में वसूल किए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने नगर निगम की प्रॉपर्टी पर बिना अनुमति के विज्ञापन लगाए थे, जिसे नगर निगम ने संज्ञान में लेकर नोटिस जारी किया था। इसके बाद जुर्माना लगाया गया था। बुधवार को कॉलेज प्रबंधन ने जुर्माना और पेनल्टी की राशि नगर निगम के राजस्व विभाग में जमा कर दी।

निगम ने इसलिए लगाया फाइन

उपायुक्त राजस्व सुनील चौहान ने बताया कि बिना अनुमति के अवैध रूप से विज्ञापन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ समय पहले नगर निगम को सूचना मिली थी कि प्रेस्टीज कॉलेज ने नगर निगम की प्रॉपर्टी और क्षेत्र में बिना अनुमति के विज्ञापन लगाए हैं।

बिना अनुमति शहर में लगाए थे पोस्टर

जांच में यह सामने आया कि प्रेस्टीज कॉलेज प्रबंधन ने इन विज्ञापनों के लिए न तो नगर निगम से अनुमति ली थी और न ही किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया था। इसके अलावा, कोई शुल्क भी अदा नहीं किया गया था, जिसके कारण नगर निगम को राजस्व का नुकसान हुआ। इसके बाद, नगर निगम के राजस्व विभाग ने प्रेस्टीज कॉलेज पर 24 लाख 29 हजार 107 रुपए का जुर्माना लगाया। जिसके बाद बुधवार को प्रेस्टीज कॉलेज ने यह जुर्माना नगर निगम को अदा कर दिया।

यह भी पढ़ें: MP NEWS : Mohan सरकार के एक साल पूरे होने पर चलेगा विशेष अभियान, CM Mohan ने मंच से किया बड़ा ऐलान

अवैध विज्ञापनों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी

इस मामले में उपायुक्त राजस्व विभाग नगर निगम, सुनील चौहान ने बताया कि आयुक्त नगर निगम अमन वैष्णव के निर्देश पर अवैध होर्डिंग्स, बैनर और अन्य विज्ञापनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, और यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: रीवा में रिश्वत लेते पकड़ाया SDM का रीडर: 14 हजार की घूस लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, पक्ष में फैसला दिलवाने मांगे थे पैसे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article