'PTI' के दिग्गज पत्रकार वाल्टर अल्फ्रेड का निधन, भारत की आजादी सहित कई महत्पूर्ण घटनाओं को किया था कवर

मुंबई। 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (पीटीआई) के पूर्व पत्रकार वाल्टर अल्फ्रेड का बुधवार को मुंबई के पास अपने आवास पर निधन हो गया।

'PTI' के दिग्गज पत्रकार वाल्टर अल्फ्रेड का निधन, भारत की आजादी सहित कई महत्पूर्ण घटनाओं को किया था कवर

मुंबई। 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (पीटीआई) के पूर्व पत्रकार वाल्टर अल्फ्रेड का बुधवार को मुंबई के पास अपने आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। अल्फ्रेड ने बीती सदी में कई ऐतिहासिक घटनाओं को कवर किया था।

बेटी अनिता ने ये बताया

उनकी बेटी अनीता ने बताया, 'पापा इस महीने के अंत में 103 वर्ष के हो जाते। उन्होंने रात डेढ़ बजे मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।' अल्फ्रेड अक्सर वैश्विक नेताओं के साथ उनकी बैठकों, पाकिस्तान में उनकी गिरफ्तारी और युद्धों को कवर करने के किस्से साझा करते थे। वह बीते कई वर्षों से मीरा रोड स्थित सृष्टि कॉम्प्लेक्स में रहते थे।

कई महत्पूर्ण घटनाओं को किया था कवर

उन्होंने पीटीआई संवाददाता के रूप में दुनिया भर की यात्रा की और वह 20वीं सदी के कुछ ऐतिहासिक क्षणों के गवाह भी बने। अल्फ्रेड ने भारत की आजादी, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल, भारत-पाकिस्तान और वियतनाम युद्ध जैसी कई महत्पूर्ण घटनाओं को कवर किया।

जासूसी के आरोप में जेल में किया गया था बंद

उनका जन्म मैंगलोर में हुआ था। सन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू होने के तीन दिन बाद जासूसी के आरोप में उन्हें रावलपिंडी में एक जेल में बंद किया गया था। वह एक महीने जेल में बंद रहे थे।

पीटीआई के दक्षिणपूर्वी एशिया संवाददाता के रूप में उन्होंने कुआलालंपुर, मलेशिया और सिंगापुर में कामकिया। 60 वर्षों तक काम करने के बाद वह 1980 में सेवानिवृत्त हो गये लेकिन पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को छोड़ना उनके लिये मुश्किल था।

बाद में, उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान में इस विषय को पढ़ाया। सन 1997 में वह वापस मुंबई आ गये तथा कई वर्षों तक उन्होंने इंडोनेशिया और मलेशिया के समाचार पत्रों के लिये लेख लिखे।

Walter Alfred, Walter Alfred death, pti journalist, veteran journalist dies, south asian correspondent, war reporter

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: देश के 8 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Monsoon Session: गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार करेंगी संबोधित

Nipah Virus: निपाह वायरस को रोकने के लिए केरल सरकार ने जारी किया अलर्ट, जानें कितना खतरनाक है निपाह वायरस

Maratha Reservation Movement: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जारांगे खत्म करेंगे अपना अनशन, CM शिंदे से मुलाकात की मांग

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है मामला

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article