Presidential Election 2022: आज नामांकन दाखिल करेगी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरी अपडेट

Presidential Election 2022: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद
आपको बताते चलें कि, नामांकन दाखिल करने के दौरान शीर्ष नेताओं की मौजूदगी बनी रहेगी। बताया जा रहा है कि, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हुए हैं। बीजू जनता दल (BJD) के सस्मित पात्रा भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं। बीजद ने मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/ado1RdNNT2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
0 Comments