President Draupadi Murmu: तीन दिवसीय यात्रा पर पणजी पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें पूरी खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को गोवा की तीन दिवसीय यात्रा पर पणजी पहुंचेंगी। इस दौरान वह राज्य विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी

President Draupadi Murmu: तीन दिवसीय यात्रा पर पणजी पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें पूरी खबर

पणजी। President Draupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को गोवा की तीन दिवसीय यात्रा पर पणजी पहुंचेंगी। इस दौरान वह राज्य विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी और गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी।

जाने कैसा रहेगा कार्यक्रम

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मंगलवार को पणजी के आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और राज भवन में एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी। अधिकारी के मुताबिक, बुधवार को मुर्मू राज भवन के दरबार हॉल में गोवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि बाद में वह तटीय राज्य में संवेदनशील जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।

विधायकों को करेगी संबोधित

अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में विधायकों को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मुर्मू उत्तरी गोवा में 17वीं सदी की पुर्तगाली संरचना फोर्ट अगुआड़ा का दौरा करेंगी। अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को ओल्ड गोवा के चर्च बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस भी जाएंगी, जहां 16वीं सदी के संत फ्रांसिस जेवियर के अवशेष रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मुर्मू दिल्ली लौटने से पहले पोंडा में प्रसिद्ध शांतादुर्गा मंदिर भी जाएंगी।

ये भी पढ़ें

Noida Traffic Campaign: यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, एक हजार से ज्यादा वाहनों के काटे चालान

Rajasthan Transfer: राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों का किया तबादला

Taste Atlas: टेस्ट एटलस ने जारी की खराब रेटिंग वाले भारतीय स्ट्रीट फ़ूड की सूची, जानें कौन-कौन से व्यंजन हैं शामिल

Asian Junior Squash championship: भारत की 15 वर्षीय अनाहत सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, जानें पूरी खबर

सीएम भूपेश बघेल के पैर के पास पहुंचा सांप, बोले- “घबराएं नहीं, इन्हें बचपन में जेब में लेकर घूमा करते थे”

President, Draupadi Murmu, Goa, राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू, गोवा"

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article