President Murmu in mp : राष्ट्रपति मुर्मू मध्य प्रदेश आएंगी, अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन

President Murmu in mp : राष्ट्रपति मुर्मू मध्य प्रदेश आएंगी, अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन,

President Murmu in mp : राष्ट्रपति मुर्मू मध्य प्रदेश आएंगी, अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन

President Murmu in mp

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को मध्यप्रदेश के भोपाल में सातवें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। जानकारी दी गई है कि बताया कि सांची यूनिवर्सिटी ऑफ़ बुद्धिस्ट-इंडिक स्टडीज के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन 'नए युग के लिए पूर्वी मानवतावाद' विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य धर्म-धम्म परंपराओं से धार्मिक, राजनीतिक और विचारशील नेताओं को एक साथ लाना है।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में 45 वक्ता होंगे। मंत्रियों का सत्र, मुख्य सत्र और विभिन्न उप-विषयों पर बहस और चर्चा करने के लिए पांच पूर्ण सत्र होंगे, साथ ही 15 सत्र में भारत और विदेश के विशेषज्ञों द्वारा 115 पेपर प्रस्तुतियां होंगी। सम्मेलन में 15 देश भाग लेंगे। सांची विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और साँची बौद्ध-भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता उपस्थित रहेंगी।

बता दें कि नए युग में मानववाद के सिद्धांत पर केंद्रित सम्मेलन 3 से 5 मार्च तक होगा। धर्म-धम्म के वैश्विक विचारों को एक मंच प्रदान करने वाले इस सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल हो रहे हैं। इसमें भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सहभागिता रहेगी।

तीन दिवसीय सम्मेलन में 4 मुख्य सत्रों में 25 विद्वान अपने विषय का निरूपण करेंगे। इसी दौरान 15 समानान्तर-सत्र भी होंगे, जिसमें सम्मेलन की थीम "नए युग में मानववाद का सिद्धांत" पर केंद्रित 115 शोध-पत्र पढ़े जाएंगे। पहले दिन उद्घाटन-सत्र के अतिरिक्त एक अनूठा मंत्री सत्र भी होगा, जिसमें 5 देशों के मंत्री सांस्कृतिक सामंजस्य और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

यह सम्मेलन भारत से प्रतिपादित मानवीय मूल्यों के वैश्विक असर को रेखांकित करता है। पश्चिम के देशों में भारतीय संस्कृति और दर्शन से प्रतिपादित सिद्धातों के प्रति बहुत जिज्ञासा है और साँची विश्व विद्यालय इसी दिशा में शोध और अध्ययन पर केंद्रित है।

President Murmu will come to Madhya Pradesh on Friday, International Dharma-Dhamma Conference, President Draupadi Murmu, Bhopal,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article