Kolkata Case: कोलकाता रेप एंड मर्डर केस पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं

President on Kolkata Case: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार कोलकाता कांड पर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध बिल्कुल भी मंजूर नहीं हैं।

President on Kolkata Case

President Droupadi Murmu statement Kolkata incident first time She crimes against daughters are not acceptable at all Hindi News

President Droupadi Murmu on Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक बयान आया है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया है। वह इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति ने इस घटना पर टिप्पणी की है।

उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर आगे कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इस घटना पर कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और आम आदमी प्रदर्शन कर रहे थे जबकि अपराधी कहीं और घूम रहे थे। अब बहुत हुआ। समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की काफी जरूरत है।

क्या है कोलकाता केस?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वह हड़ताल पर चले गए। मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बिगड़ा देख कोलकाता हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था और सीबीआई से अब तक की जांच की रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। इसके बाद सीबीआई ने 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की थी।

आखिर क्या हुआ था उस रात?

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का आरोपी संजय रॉय 8 और 9 अगस्त की रात को अलग-अलग कारणों से चार बार अस्पताल के अंदर गया था। इनमें से तीन बार तो वह अस्पताल के अंदर तक घूमकर बाहर निकला था, लेकिन आरोप है कि चौथी और आखिरी बार जब वह अस्पताल से बाहर निकला, तब आरोपी ने ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी से हत्या कर दी थी।

इससे पहले आरोपी संजय ने डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया था। जांच में में पता चला कि आरोपी संजय रॉय घटना वाली रात अस्पताल के पास ही मौजूद एक रेड लाइट एरिया भी गया था और वहां से वापस लौटते समय उसने एक युवती के साथ भी छेड़छाड़ की थी।

ये भी पढ़ें- What is ASL Security: संघ प्रमुख को Z+ से भी ऊंची सुरक्षा, जानें क्या होती है ASL सिक्योरिटी; कैसे करती है काम?

ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश का एक ऐसा गांव जहां ग्रामीणों ने बना दिया पुल, 25 साल से नेताओं और कलेक्टर से मिला था सिर्फ आश्वासन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article