Advertisment

राष्ट्रपति आज देंगी संसद में अभिभाषण: दोनों सदनों को एक साथ करेंगी संबोधित, विपक्षी दल कर सकते हैं हंगामा!

Parliament Joint Session: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद में संयुक्त सेशन यानी लोकसभा और राज्‍यसभा को संबोधित करेंगी।

author-image
Aman jain
राष्ट्रपति आज देंगी संसद में अभिभाषण: दोनों सदनों को एक साथ करेंगी संबोधित, विपक्षी दल कर सकते हैं हंगामा!

Parliament Joint Session: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद में संयुक्त सेशन यानी लोकसभा और राज्‍यसभा को संबोधित करेंगी।

Advertisment

सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 28 जून से बहस शुरू होगी।

पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव की बहस पर 2 या 3 जुलाई को जवाब देंगे। इस दौरान विपक्षी दल कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए हंगामा कर सकते हैं।

अठारहवीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा। नई लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ और राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा।

Advertisment

पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रपति का स्वागत

राष्‍ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति भवन से घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन 11 बजे पहुंचेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी संसद भवन के मुख्‍य द्वार पर उनका स्वागत करेंगे।

यहां से राष्‍ट्रपति को पारंपरिक राजदंड 'सेंगोल' की अगुवाई में निचले सदन के कक्ष तक ले जाया जाएगा।

Advertisment

संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना आवश्यक है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1806186158772166807

अभिभाषण में राष्ट्रपति गिना सकती हैं उपलब्धियां

राष्‍ट्रपति मुर्मू अपने अभिभाषण में पिछले 10 साल के मोदी सरकार के कार्यकाल के बारे में बात कर सकती हैं।

इसके अलावा वह अर्थव्यवस्था, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियों के बारे में बात कर स‍कती हैं।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1806186291928629444

राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे।

सरकार को घेर सकता है विपक्ष

इस बार लोकसभा में विपक्ष की ताकत पहले से ज्यादा है। इस बार विपक्ष ने कई ज्‍यादा सीटें जीती हैं। मीडिया रिर्पोट की मानें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान विपक्ष हंगामा कर सकता है।

विपक्षी दल नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं, यूजीसी-नेट को रद्द करने, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों, देश में ट्रेन दुर्घटनाओं और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों जैसे अनेकों मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं। इसी के साथ विपक्ष संसद में हंगामा कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Indore Mandi Bhav: प्रदेश में सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी आया उछाल; जानें कैसा है इंदौर मंडी का हाल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें