Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन, द्रौपदी मुर्मू बोलीं- सभी देशवासी हमारा परिवार

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी हमारा परिवार हैं।

President Draupadi Murmu address to the nation on Independence Day

हाइलाइट्स

  • 78वां स्वतंत्रता दिवस
  • राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन
  • द्रौपदी मुर्मू ने 20 मिनट देश को किया संबोधित

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने 20 मिनट देश को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी के त्योहार में शामिल होने वाले सभी देशवासी हमारा परिवार हैं।

देश के लिए कई लोगों ने किया बलिदान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन दिनों की याद दिलाता है, जब देश के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया। हमारे स्वाधीनता सैनानियों ने हमें नई अभिव्यक्ति प्रदान की। सरदार पटेल, बोस, भगत सिंह, बाबा साहेब अंबेडकर जैसे कई अन्य लोग थे, जिनके बलिदान की सराहना होती रही है।

लहराता तिरंगा हृदय में भरता है उत्साह

indian flagराष्ट्रपति ने कहा कि सभी देशवासी उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। लहराते तिरंगे को देखना हमारे हृदय को उत्साह से भर देता है। ये महान देश का हिस्सा होने की खुशी को व्यक्त करता है। आज 14 अगस्त को देश ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। लाखों लोगों को पलायन करना पड़ा और कई लोगों को जान गंवानी पड़ी। हम उन परिवारों के साथ खड़े होते हैं, जिन्होंने अपने खो दिए।

भारत 8 प्रतिशत विकास दर से आगे बढ़ने वाला देश

राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल हमारे देश में आम चुनाव हुए। 90 करोड़ लोगों ने वोट डाला। मैं उन चुनावकर्मियों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मतदान के लिए भारी गर्मी में काम किया। भारत 8 प्रतिशत विकास दर से आगे बढ़ने वाला देश है। पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। ये इस बात को बताता है कि हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि गरीबी से निकले लोग फिर से गरीबी में न जाएं।

तेज प्रगति से ऊंचा हुआ भारत का कद

g 20राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हाल के वर्षों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को काफी बढ़ावा मिला है। सरकार ने सेमी कंडक्टर जैसी चीजों को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में काफी तरक्की हुई है। तेज गति से हो रही प्रगति के चलते भारत का कद ऊंचा हुआ है। G-20 के सफल आयोजन के बाद ग्लोबल साउथ की अवधारणा और मुखर हुई है।

राजनीतिक लोकतंत्र को सामाजिक लोकतंत्र में बदलना

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमें बीआर अंबेडकर की ये बात याद रखनी चाहिए। हमें राजनीतिक लोकतंत्र को सामाजिक लोकतंत्र में बदलना चाहिए। मैं दृढ़ता के साथ मानती हूं कि कलह को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्ति को खारिज करना होगा। सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं।

नारी सशक्तिकरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं के सशक्तीकरण को दिखाता है। मैं आप सबसे अनुरोध करती हूं कि अपने जीवन में छोटे बदलाव करें और जलवायु परिवर्तन को रोकने में अपना योगदान दें। हमने औपनिवेशिक युग के कई कानूनों को हटा दिया है। हमारी न्याय प्रणाली का मकसद केवल दंड देना नहीं है। मैं इसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि के रूप में देखती हूं।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम मोहन ने किया 2 दिन की छुट्टी का ऐलान

गगनयान, ओलंपिक प्रदर्शन और टी20 वर्ल्ड कप जीत का जिक्र

t20 world cup

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हाल के सालों में हमने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। हम सब गगनयान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाया जाएगा। हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल ने उत्कृष्ट प्रयास किया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता। शतरंज में कई खिलाड़ियों ने देश को गौरव दिलाया। बैडमिंटन समेत कई खेलों में खिलाड़ी प्रेरणा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article