Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस से पहले भारतीय सेना की तैयारी पूरी, सेना ने शेयर किया वीडियो

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस से पहले भारतीय सेना की तैयारी पूरी, सेना ने शेयर किया वीडियो Republic Day 2023: Preparation of Indian Army completed before Republic Day, army shared video

Republic Day 2023:  गणतंत्र दिवस से पहले भारतीय सेना की तैयारी पूरी, सेना ने शेयर किया वीडियो

Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। 26 जनवरी को कर्तवय पथ पर भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमें भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य मंत्रियों के आलावा मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति उपस्थित होगें। इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस आयोजन में भारतीय सेनाओं का एक विशेष परेड भी दखने के मिलेगा।

भारतीय सेनाओं की तैयारी पूरी

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गणतंत्र दिवस से पूर्व जवानों की तैयारियों को दिखाया गया है। क्लिप की शुरुआत में जवानों को सुबह 3:30 बजे उठते हुए दिखाया जाता है। इसके बाद तैयार होकर वो कर्तवय पथ पर परेड के रिहर्सल के लिए जाते है। वीडियो में जवानों को कभी राष्ट्रपति भवन तो कभी कर्तवय पथ पर तैयारी करते हुए दिखाया जाता है।

सेनाओं के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। और इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। इंटरनेट पर लोग भारतीय सेनाओं के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा कर रहे है।  जूही नाम के एक यूजर ने लिखा, "मेरा सपना है कि मैं अपने नायकों को लाईव देखूं और एक दिन मैं देखूंगी... जय हिंद जय हिंद की सेना। " सौरभ ने लिखा, "हमारी सांसे तक आपकी र्कजदार है। " जबकि एक अन्य यूजर मीना ने लिखा, "उत्साहित महसूस कर रही हूं।  कई सालों बाद मैं कार्तवय पथ पर परेड देखने आऊंगी..जय हिंद। "

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article