कभी नहीं चखी होगी केले से बनी ये रेसिपी: व्रत के दौरान देगी आपको शानदार स्वाद, ये रही आसान रेसिपी

Vegeterian Kela Kabab Recipe: कभी नहीं चखी होगी केले से बनी ये रेसिपी, व्रत के दौरान देगी आपको शानदार स्वाद, ये रही आसान रेसिपी

Vegeterian Kela Kabab Recipe

Vegeterian Kela Kabab Recipe

Vegeterian Kela Kabab Recipe: कई बार वेजेटेरियन खाना खाने वाले नॉनवेज की कई दिश नहीं खा पाते हैं. जैसें कई लोगों को कबाब बहुत पसंद होता है लेकिन नॉनवेज डिश होने की वजह से वे नहीं खा पाते हैं.

वैसे तो कबाब को अलग-अलग तरह से बनाया (Starter Recipe) जाता है. आप भी घर पर वेज कबाब बना सकते हैं. जिससे आपको कबाब का स्वाद भी मिल जाएगा. आज हम आपको कबाब की ऐसी रेसिपी बताएंगे जो पूरी तरह से वेजीटेरियन है.

साथ ही आपको एक बढ़िया स्वाद देगा. आप यह रेसिपी व्रत और उपवास के दौरान भी खा सकतें हैं.

क्या चाहिए 

कच्चे केले: 4-5 (उबले और मैश किए हुए), आलू: 2(उबले और मैश किए हुए), प्याज: 1 बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई), अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच, हरा धनियां: 2 बड़े चम्मच, धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर, गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच, बेसन: 2-3 बड़े चम्मच, नमक स्वादनुसार, तेल

कैसे बनाएं 

कच्चे केले और आलू को उबालें

पहले कच्चे केले और आलू को उबालकर उनका छिलका उतार लें और अच्छे से मेष कर लें.

मसालें मिलाएं 

अब एक बड़े बर्तन में मैश किये हुए केले (kela Kebab Recipe) और आलू डालें. इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.

बेसन मिलाएं 

इस मिक्सचर में 2-3 बड़े चम्मच बेसन डालें (Vegeterian Kela Kabab Recipe) ताकि कबाब अच्छे से बंधे रहे और मिक्सचर को ज्यादा गीला न करें. यदि मिक्सचर ज्यादा गीला हो तो थोड़ा और बेसन आप इसमें मिला सकते हैं.

कबाब तैयार करें

इस मिक्सचर से छोटे-छोटे गोले तैयार बनाकर कबाब के अकार में तैयार कर लें.

तलें

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. अब कबाब को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक धीमी आंच पर तलें.

सर्वे करें 

आप कबाब-ए-केला को हर चटनी या टमाटर केचप के साथ गरमा-गर्म परोस सकते हैं.

टिप्स

कबाब को और अधिक कुरकुरा बनाने के लिए बेसन के साथ चावल का आटा भी मिला सकते हैं.

आप कढ़ाई के अलावा कबाब को तवे अपर कम तेल में भी सेंक सकते हैं.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article