Prayagraj Big Collapsed: अचानक पुराना घर ढहने के बाद बड़ा हादसा, इतने लोगों को निकाला बाहर

प्रयागराज के मुट्ठीगंज इलाके में पुराना घर ढहने के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाया गया।

Prayagraj Big Collapsed: अचानक पुराना घर ढहने के बाद बड़ा हादसा, इतने लोगों को निकाला बाहर

उत्तर प्रदेश। Prayagraj Big Collapsed इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर प्रयागराज के मुट्ठीगंज इलाके में पुराना घर ढहने के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाया गया।

4 लोगों की हालत नाजुक

आपको बताते चलें कि, इस घटना में DM संजय खत्री ने कहा, "12 लोगों के दबे होने की सूचना थी और 12 ही लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।"पुलिस क्षेत्राधिकारी (तृतीय) सर्वानंद ने बताया कि आज दोपहर में तेज बारिश से हटिया में एक जर्जर मकान का छज्जा टूटकर गिर गया जिसमें दबने से चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है और मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कही बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जनपद प्रयागराज में बारिश के कारण गिरी जर्जर इमारत के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का नि:शुल्क उपचार कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article