इमरती देवी का चला सिक्का, की बड़ी जीत दर्ज

डबरा जनपद में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री इमरती देवी की समर्थक प्रवेश मेहताब गुर्जर ने 7 मतों से जीत दर्ज कर ली है। आज इमरती देवी के साथ 25 में से 16 जनपद सदस्य मतदान स्थल पर पहुंची। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जनपद अध्यक्ष रामेश्वर तिवारी ने पर्चा भरा तो दूसरी तरफ से इमरती समर्थक प्रवेश मेहताब गुर्जर ने अपना पर्चा दाखिल किया था। चुनाव में प्रवेश गुर्जर को 16 मत मिले, तो वहीं रामेश्वर तिवारी को 9 मत मिले। जिसके बाद इमरती देवी समर्थक प्रवेश गुर्जर 7 मतों से निर्वाचित हुई। वही उपाध्यक्ष पद पर वृंदावन बघेल निर्वाचित हुए। दोनों ही पद पूर्व मंत्री इमरती देवी के समर्थक माने जाते है।
जीत पर बोली इमरती देवी
उनका कहना था कि यह जीत भाजपा की जीत है, क्षेत्र की जनता की जीत है, अब क्षेत्र का विकास होगा कुल मिलाकर काफी लंबे समय से जनपद अध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ चल रहा था, और पिछले 1 महीने से ही 16 जनपद सदस्य पूर्व मंत्री इमरती देवी के पास पहुंच गए थे, इस पूरे घटनाक्रम का आज अध्यक्ष बनने के बाद पटाक्षेप हो गया।
0 Comments