Praveen Kumar: टोक्यो पैरालंपिक में रचा गया इतिहास, प्रधानमंत्री ने रजत जीतने पर कुमार को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर Praveen Kumar प्रवीण कुमार को बधाई दी और...

Praveen Kumar: टोक्यो पैरालंपिक में रचा गया इतिहास, प्रधानमंत्री ने रजत जीतने पर कुमार को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर Praveen Kumar प्रवीण कुमार को बधाई दी और कहा कि यह पदक उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में एशियाई रिकार्ड के साथ पुरूषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनके कठिन परिश्रम और अद्वितीय समर्पण Praveen Kumar का परिणाम है। उन्हें बधाइयां। भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ पैरालंपिक में भारत ने अभी तक दो स्वर्ण और छह रजत सहित कुल 11 पदक जीते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article