/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/111111111111111-1.jpg)
इंदौर।Pravasi Bharatiya Sammelan 2023 कार्यक्रम के समापन पर सीएम ने कहा कि जो बात इस जगह है वो कहीं पर नहीं। मेहमान से ज्यादा मेजबान खुश थे। तीन दिन से सभी ओर इंदौर, मप्र, भारत की चर्चा हो रही है। इस कार्यक्रम में सभी की टीम लगी। इंदौर की जनता ने जी जान से काम किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति ने चुनिंदा प्रवासी भारतीयों का सम्मान किया।
सीएम की मुख्य बातें —
जनभागीदारी और जनसहभागिता की भी राजधानी है। आपको हमने प्रेम के बंधन से तो बांधा ही था पेड़ के बंधन से भी बांध दिया है। जिन्होंने पेड़ लगाया है उस पेड़ का क्यूआर कोड दिया जाएगा। जिसे स्केन कर एनआरआई अपने पेड़ को देख पाएंगे। विदाई समारोह पर उन्होंने कहा कि विदाई की बेला पर मन भारी हो रहा है। जब तुम चले जाओगे तो याद बहुत आओगे। एमपी में एमपी का फ्रेंड्स पोर्टल बनाया गया है। जिसका नाम डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू फ्रेंडस आफ एमपी डॉट इन पोर्टल बनाया है। इसमें आप जुड़ सकते हैं।
Pravasi Bharatiya Sammelan 2023 8 जनवरी से शुरू हुए तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। mp breaking समापन कार्यक्रम में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी यहां आ रही हैं। यानि दोपद्री मुर्मू की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति सुबह 11:20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जिसके बाद वे आगे के कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
सीएम शिवराज ने नमो ग्लोबल पार्क में एनआरआई के साथ किया पौध रोपण
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीसरे दिन सीमए शिवराज ने नमो ग्लोबल पार्क में एनआरआई के साथ पौध रोपण किया है। उन्होंने कहा कि नमो ग्लोबल गार्डन प्रवासी भारतीय सम्मेलन की याद दिलाएगा। साथ ही रौपे गए ये पौधे प्रवासियों की उनकी याद दिलाएगा। सीएम ने कहा कि जन सहभागिता की राजधानी भी इंदौर है। कार्यक्रम में वे नमो ग्लोबल गार्डन में एनआरआई के साथ महापौर पुष्य मित्र भार्गव, जयपाल सिंग चावडा भी यहां पर पहुंचे हैं।
ये होंगे कार्यक्रम —
आपको बता दें राष्ट्रपति मुर्मु नई दिल्ली से सुबह 9:55 बजे वायु मार्ग से रवाना होंगी। जिसके बाद सुबह 11:20 बजे उनका इंदौर आगमन होगा। फिर दोपहर भोज के बाद वे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगी। जिसमें वे 30 एनआईआई को सम्मानित करेंगी। आपको बता दें इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी से मुलाकात करेंगी। इसके 25 मिनट बाद गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली से उनकी मुलाकात होगी। कार्यक्रम की शुरूआत में वे सबसे पहले कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। आपको बता दें इसमें राष्ट्रपति मु​र्मू के अलावा केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज का भी उद्बोधन होगा। कार्यक्रम के सबसे अंत में सम्मेलन के समापन पर केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us