Tripura First Woman CM: क्या त्रिपुरा में इस बार बनेगी पहली महिला सीएम ! प्रतिमा भौमिक का नाम चर्चा में आगे

त्रिपुरा में जहां पर भाजपा ने अपनी जीत का डंका बजा दिया है वहीं पर इस जीत के साथ अब मुख्यमंत्री के पद पर किस उम्मीदवार का नाम होगा इसकी घोषणा होना बाकी है।

Tripura First Woman CM:  क्या त्रिपुरा में इस बार बनेगी पहली महिला सीएम ! प्रतिमा भौमिक का नाम चर्चा में आगे

त्रिपुरा। Tripura First Woman CM त्रिपुरा में जहां पर भाजपा ने अपनी जीत का डंका बजा दिया है वहीं पर इस जीत के साथ अब मुख्यमंत्री के पद पर किस उम्मीदवार का नाम होगा इसकी घोषणा होना बाकी है। इसे लेकर ही उठापटक के बीच त्रिपुरा में महिला मुख्यमंत्री का चेहरा आने की चर्चाएं तेज है तो वहीं पर रेस में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम सामने आया है।

प्रतिमा भौमिक बन सकती है मुख्यमंत्री

आपको बताते चलें कि, राज्य में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भेजे जाने वाले सेंट्रल सुपरवाइजर से टॉप लीडरशीप ने उनके नाम पर सहमति दी जाने की बात कही है जहां पर माणिक साहा की जगह इस बार त्रिपुरा में आप महिला मुख्यमंत्री का चेहरा देख सकते है। होली से पहले ही दो सेंट्रल सुपरवाइजर त्रिपुरा भेजे जाएंगे। रायशुमारी पॉजिटिव रहने के बाद विधायक दल के नेता के रूप में भौमिक का नाम मुख्यमंत्री माणिक साह प्रस्तावित करेंगे। प्रतिमा मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों में पहली महिला सीएम

आपको बताते चलें कि, प्रतिमा भौमिक, पहली महिला सीएम के तौर में आने वाले दिनों के लिए उत्तर-पूर्वी राज्यों में पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।उत्तर-पूर्वी राज्यों में पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। बता दें कि, बीते 5 सालों से केवल माणिक साहा ही मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे है। यहां पर सीएम बनाए जाने के प्रस्ताव पर प्रतिमा भौमिक ने जवाब दिया कि, “पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मैं एक किसान की बेटी से केंद्रीय मंत्री तक बन गई. मोदी हैं तो मुमकिन है और इसीलिए मैं यहां पर हूं. पार्टी मुझे जो भी कहेगी, वो सब मैं करने के लिए तैयार हूं.”

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article